ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में लापरवाही का खौफनाक चेहरा बिना बैरिकेडिंग गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

दिल्ली में लापरवाही का खौफनाक चेहरा बिना बैरिकेडिंग गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

दिल्ली में लापरवाही का खौफनाक चेहरा बिना बैरिकेडिंग गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

New Delhi:दिल्ली के जनकपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर खुले छोड़े गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कमल के रूप में हुई है, जो कैलाशपुरी का रहने वाला था और रोहिणी में काम करता था।जानकारी के अनुसार, कमल देर रात दफ्तर से बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में वह लगातार अपने परिवार के संपर्क में था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

New Delhi: पूरी रात भटकते रहे परिजन

कमल के लापता होने के बाद परिवार और दोस्तों ने पूरी रात दिल्ली के कई थानों के चक्कर लगाए। हर जगह जानकारी मांगी गई, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। बेचैनी और डर के साए में पूरी रात गुजर गई। आखिरकार सुबह करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि कमल अपनी बाइक के साथ एक गहरे गड्ढे में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उस जगह दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा था, जिसके लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन न तो सही बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी संकेत।अंधेरे में गड्ढा नजर न आने के कारण कमल बाइक समेत उसमें गिर गया और बाहर नहीं निकल सका। समय पर मदद न मिलने से उसकी जान चली गई।

New Delhi: दोस्त ने उठाए सवाल, जताई साजिश की आशंका

मृतक के दोस्त ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि रात में थानों में शिकायत देने के बावजूद ढंग से खोजबीन नहीं की गई। अगर समय रहते तलाश होती, तो शायद कमल की जान बचाई जा सकती थी।दोस्त ने यह भी आरोप लगाया कि गड्ढे के एक तरफ बैरिकेड लगे थे, लेकिन दूसरी ओर पूरी तरह खुला था। उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई है।

राजनीति भी हुई गरम

मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सड़क पर खुले गड्ढे में फंसा युवक पूरी रात तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि नोएडा की घटना से भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया और सिर्फ बयानबाजी हो रही है।यह हादसा कैबिनेट मंत्री आशीष सूद की विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। मंत्री ने कहा कि मौके पर बैरिकेडिंग मौजूद थी, लेकिन घटना की पूरी जांच की जा रही है। यदि ठेकेदार या जल बोर्ड के किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल