ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » नितिन नबीन के पटना आगमन पर भाजपा में उत्साह, बिहार भाजपा ने कीं भव्य स्वागत की तैयारियां तेज

नितिन नबीन के पटना आगमन पर भाजपा में उत्साह, बिहार भाजपा ने कीं भव्य स्वागत की तैयारियां तेज

Nitin Nabin:

Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन 23 दिसंबर को पटना पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बिहार भाजपा ने उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटना के मिलर स्कूल में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की योजना बनाई गई है।

मिलर स्कूल में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वयं समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। पटना एयरपोर्ट से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक जगह-जगह तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं, जबकि शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं।

Nitin Nabin: कार्यकर्ताओं और आम लोगों में दिखा जोश

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के लोगों में इस बात को लेकर गर्व और उत्साह है कि देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे शीर्ष पद पर बिहार का लाल पहुंचा है। खासकर नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में उनके स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र के लोग अपने विधायक के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा संगठन को मिलेगी नई दिशा

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा देशभर में नई इबारत लिखेगी। उनके मार्गदर्शन में बिहार में भी पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। इस क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वागत की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।

ये भी पढ़ें…गया रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से 48 जीवित कछुए बरामद, तस्करी की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल