ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Nitin Naveen: केरल में चुनावी जोश, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सक्रिय

Nitin Naveen: केरल में चुनावी जोश, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सक्रिय

Nitin Naveen

Nitin Naveen: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने केरल में अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने त्रिशूर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने पार्टी के ‘वॉल राइटिंग प्रोग्राम’ में कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया और दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल का फूल’ बनाकर चुनावी अभियान की शुरुआत की।

वॉल राइटिंग और प्रबुद्ध संगम में दिया चुनावी संदेश

त्रिशूर में आयोजित प्रबुद्ध संगम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया के कई देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, तब भी भारत लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है, जो प्रधानमंत्री मोदी के विजन और जनता के विश्वास को दर्शाता है।

Nitin Naveen: वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज विश्व के तमाम देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ हालिया ट्रेड डील का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक क्षमता और धैर्य की सराहना की। नितिन नवीन ने कहा कि इससे यह साफ होता है कि वैश्विक मंच पर भारत की आर्थिक और रणनीतिक क्षमता लगातार मजबूत हो रही है।

आदि शंकराचार्य की जन्मभूमि में की पूजा

अपने केरल दौरे के दौरान नितिन नवीन ने कालडी में श्री आदि शंकरा की जन्मभूमि स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत आधार दिया और ऐसी विरासत छोड़ी, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

ये भी पढ़ें…घने कोहरे में बाइक हादसा, तीन कॉलेज छात्रों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल