Nitin Navin Gujarat visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद गुजरात की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचे नितिन नवीन ने गांधीनगर स्थित पूज्य स्वामीनारायण अक्षरधाम में परम पूज्य महंत स्वामी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धा और आत्मीयता का वातावरण
यह भेंट अत्यंत श्रद्धा और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान महंत स्वामी महाराज ने नितिन नवीन के सार्वजनिक जीवन और समर्पित सेवाकार्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा देश में शांति, एकता, सद्भाव और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Nitin Navin Gujarat visit: राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर जोर
महंत स्वामी महाराज ने राष्ट्र निर्माण के लिए सत्यनिष्ठा, करुणा और निःस्वार्थ नेतृत्व जैसे शाश्वत मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और सेवा भाव समाज के समग्र विकास के लिए अनिवार्य हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी. एल. संतोष और गुजरात संगठन मंत्री रत्नाकरजी शामिल थे।
Nitin Navin Gujarat visit: अक्षरधाम का आध्यात्मिक संदेश
स्वामीनारायण अक्षरधाम का शांत और आध्यात्मिक वातावरण इस संवाद के लिए एक दिव्य पृष्ठभूमि बना, जिसने सार्वजनिक जीवन में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को फिर से रेखांकित किया।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
इससे पहले अहमदाबाद पहुंचने पर नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात ने देश को ऐसा नेतृत्व दिया है, जिसके संकल्प और निर्णायक नीतियों से आज भारत तेजी से प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
Nitin Navin Gujarat visit: सोशल मीडिया पर साझा किए अनुभव
नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि गांधीनगर में युवा उद्यमियों से मिलना प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं की यह ऊर्जा ‘विकसित भारत’ की यात्रा को गति दे रही है।
ये भी पढ़े… AI समिट में हंगामा देख गुस्साए सुधांशु त्रिवेदी ने यूथ कांग्रेस को बताया ‘लश्कर-ए-राहुल’






