Home » राष्ट्रीय » NITISH KUMAR: बिहार: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का नीतीश ने लिया जायजा, सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद

NITISH KUMAR: बिहार: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का नीतीश ने लिया जायजा, सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद

NITISH KUMAR:

NITISH KUMAR: पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद 20 नवंबर को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। समारोह को लेकर पटना के गांधी मैदान में व्यापक तैयारियां जारी हैं।

गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारियां

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए गांधी मैदान में मंच निर्माण, पंडाल व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भीड़ प्रबंधन को देखते हुए मैदान को कई खंडों में विभाजित किया जा रहा है, ताकि लाखों लोगों के पहुंचने पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

NITISH KUMAR: सीएम नीतीश ने खुद किया निरीक्षण

नीतीश कुमार मंगलवार शाम गांधी मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच पर वीवीआईपी बैठने की व्यवस्था, सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि अति विशिष्ट अतिथियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में आने वाले आम लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नितिन नबीन और संजय सरावगी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मुख्य मंच का निर्माण वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।

NITISH KUMAR: शपथ ग्रहण स्थान का जायजा लेता हुए
                                        NITISH KUMAR: शपथ ग्रहण स्थान का जायजा लेते हुए। 

एनडीए ने मतदाताओं को दिया खुला आमंत्रण

भाजपा और एनडीए नेतृत्व ने इस समारोह के लिए आम जनता को भी आमंत्रित किया है। पार्टी का कहना है कि यह उत्सव बिहार की जनता का है, जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन देकर यह जनादेश दिया है। अनुमान है कि दो से तीन लाख लोग समारोह में शामिल हो सकते हैं।

NITISH KUMAR: शपथ ग्रहण स्थान का सम्राट चौधरी जायजा लेते हुए।
                          NITISH KUMAR: शपथ ग्रहण स्थान का सम्राट चौधरी जायजा लेते हुए।

NITISH KUMAR: चुनाव परिणाम: भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू ने 85 सीटें जीतीं और दूसरे स्थान पर रही। लोक जनशक्ति पार्टी  ने 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे वह एनडीए की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है। गांधी मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह इन नतीजों के बाद बनाए जाने वाले नए राजनीतिक समीकरणों और सरकार की दिशा को भी तय करेगा।

 

यह भी पढ़ें…SIR: एसआईआर पर खड़गे का तीखा हमला, कहा चुनाव आयोग का आचरण निराशाजनक

AMRITSAR GOLI KAND: अमृतसर में डॉक्टर को गोली मारकर घायल किया, भांजी के पति पर गंभीर आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल