ख़बर का असर

Home » बिहार » Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने म्यूज़ियम सब-वे टनल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश

Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने म्यूज़ियम सब-वे टनल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश

Nitish Kumar

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन म्यूज़ियम सब-वे टनल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

दोनों संग्रहालयों की बेहतर कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टनल के निर्माण से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के बीच आवागमन आसान होगा। पर्यटक एक संग्रहालय से दूसरे संग्रहालय में बिना किसी परेशानी के जाकर प्रदर्शनों का अवलोकन कर सकेंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Nitish Kumar: यातायात पर विशेष जोर

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि टनल का निर्माण इस तरह किया जाए, जिससे नेहरू पथ पर यातायात किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा सर्वोपरि है और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।

आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल परियोजना की समीक्षा

टनल निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि यहां 11 मंजिला बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सोलर पार्किंग शेड, ओपन पार्किंग, क्लब हाउस सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Nitish Kumar: संग्रहालय में प्रदर्शनों का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर विभिन्न प्रदर्शनों को देखा। उन्होंने प्रथम तल पर नालंदा महाविहार, सांची स्तूप से संबंधित चित्र प्रदर्शनी तथा बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर की परिक्रमा पर आधारित 3-डी चलचित्र का अवलोकन किया। इस अवसर पर बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने नए प्रदर्शनों और बढ़ती पर्यटक संख्या की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

ये भी पढ़ें…योगी राज में भी सवालों के घेरे में जालौन का हिमनपुरा खंड-1, अवैध खनन को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल