Nitish Kumar: बिहार के गांधी मैदान को बेहद खूबसूरती से सजा दिया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिरसे उसी उल्लास से शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 10वी बार सीएम पद की शपथ लेकर एक इतिहास रचने जा रहे हैं।

एनडीए की शानदार जीत और नेताओं की उत्सुकता
Nitish Kumar: विधान सभा चुनाव में 202 सीटें जीतकर एनडीए ने बिहार ने एक बार फिर से शानदार वापसी की। एनडीए के समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हेतु पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कई गृहमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा जा चुका है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा गांधी मैदान में हो रहे इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़े ही उत्साह से यह बताया कि बिहार ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई और आज हम उसी ऐतिहासिक जीत के शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस प्रकार बिहार ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है, निश्चित रूप से उस ऐतिहासिक जीत का साक्षी बनने का अवसर आज प्राप्त होगा।
Nitish Kumar: गजेंद्र शेखावत ने दी बिहारवासियों को शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं।और मैने बिहार में उनके लिए स्वीकार्यता देखी है। आने वाले समय में बिहार और तरक्की करेगा।
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने की की ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। जिन वादों और इरादों के साथ ये नई सरकार बिहार में आई है। मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में बिहार तरक्की करेगा और देश का ग्रोथ इंजन बनेगा।
नीतीश के शपथ समारोह को लेकर जनता में उत्साह
नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारी मात्रा में बिहार की जनता भी वहां उपस्थित होने की संभावना बताई जा रही है। कुछ लोगों ने नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार अवश्य ही महिलाओं के उत्थान हेतु आगे काम करेंगे।
एक महिला ने अपनी खुशी वयस्क करते हर कहा कि हम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। हम अलग अलग जगहों से इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आए हैं। उन्हें मंत्री के तौर पर शपथ लेते देख अच्छा लग रहा है।
Written By: Yamini Yadav







