ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » राज्यसभा की ओर नीतीश कुमार: अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

राज्यसभा की ओर नीतीश कुमार: अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। पटना में इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रही। एनडीए के अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन भरा और चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
नीतीश कुमार का राज्यसभा नामांकन

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से राज्य की सियासत में बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार का राज्यसभा नामांकन

नीतीश कुमार का राज्यसभा नामांकन

अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन

नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बिहार एनडीए के सभी उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा विधानसभा परिसर पहुंचे और वहां राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया।

इससे पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पटना में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की।

Nitish Kumar Rajya Sabha: जनता के भरोसे पर जताया आभार

गुरुवार को ही नीतीश कुमार ने एक्स पर एक और पोस्ट लिखकर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से लोगों ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा है। इसी विश्वास के सहारे उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ बिहार और यहां के लोगों की सेवा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे की वजह से ही बिहार आज विकास और सम्मान की नई पहचान बना पाया है। इसके लिए वह पहले भी कई बार लोगों का धन्यवाद कर चुके हैं।

नीतीश कुमार का राज्यसभा नामांकन

नीतीश कुमार का राज्यसभा नामांकन

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव मतदान

अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी कारण इस बार वे राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनकर राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। ये सीटें इसलिए खाली हो रही हैं क्योंकि वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतों की गिनती की जाएगी।

राज्यसभा चुनाव पर हुई रणनीति बैठक

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाली रणनीति पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़े…जंग का छठा दिन: ईरान ने CIA के जरिए बातचीत का संदेश भेजा, ट्रम्प बोले-अब देर हो चुकी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल