ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » बिहार की जनता मोदी-नीतीश जोड़ी पर भरोसेमंद: तरुण चुघ ने तेजस्वी पर पलटवार

बिहार की जनता मोदी-नीतीश जोड़ी पर भरोसेमंद: तरुण चुघ ने तेजस्वी पर पलटवार

Nitish Kumar Rajya Sabha: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा नेताओं ने इसे नीतीश कुमार का व्यक्तिगत फैसला बताया है।

तेजस्वी ने लगाया भाजपा पर दबाव का आरोप

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी इच्छा से नहीं बल्कि भाजपा के दबाव में राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने पांच साल के लिए बहुमत दिया था, लेकिन भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है और नीतीश कुमार को “हाईजैक” कर लिया है। राजद सांसद मनोज झा ने भी कहा कि नीतीश कुमार पर दबाव बनाकर उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया गया है।

Nitish Kumar Rajya Sabha: भाजपा का पलटवार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर अटूट भरोसा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने इस भरोसे को भारी बहुमत देकर साबित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार ने स्वयं राज्यसभा जाने का फैसला लिया है, तो विपक्ष को इससे परेशानी क्यों हो रही है। चुघ ने विपक्ष को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी।

विपक्ष की ‘फ्रस्ट्रेशन’ बोल रही है: चुघ

मनोज झा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तरुण चुघ ने कहा कि नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता पर कोई दबाव नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को बिहार की जनता ने चुनाव में नकार दिया है, वही अब इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Nitish Kumar Rajya Sabha: नंद किशोर यादव के राज्यपाल बनने पर प्रतिक्रिया

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा की स्वीकार्यता पूरे देश में बढ़ रही है और बिहार की राजनीति की छाप राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दे रही है।

पांच सीटों पर होना है राज्यसभा चुनाव

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें दो सीटों पर भाजपा, दो सीटों पर जदयू और एक सीट पर आरएलएम उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्यसभा जाने की इच्छा जताई और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।

ये भी पढ़े… महाराष्ट्र बजट: किसानों को 2 लाख तक कर्ज माफी, 7.69 लाख करोड़ का प्रावधान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल