Nitish Kumar Shapath Grahan: पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। बिहार में एनडीए की जीत और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बिहार की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता गुंडागर्दी और माफिया को बिहार में रहने नहीं देगी। बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करता है। हमारे एनडीए नेता नीतीश कुमार आज दसवीं बार पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे। बिहार ने ये साफ कर दिया है कि जो भी बिहार के विकास के लिए काम करेगा, जनता का साथ उसी को मिलेगा।
बिहार में गुंडागर्दी, माफिया या भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं
उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार खुशी के ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा है और हम भी इसका हिस्सा बनने के लिए यहां हैं। बिहार ने पूरी दुनिया को एक कड़ा संदेश दिया है कि अब गुंडागर्दी, माफिया या भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी। इसके बजाय लोग उन लोगों को चुनेंगे जो वास्तव में जनता के कल्याण के लिए काम करते हैं। बिहार ने ये साफ संकेत दिया है। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। नीतीश कुमार को 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए राजनेता और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री बधाई दे रहे हैं।
Nitish Kumar Shapath Grahan: क्या बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ?
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार की जनता को बधाई और शुभकामनाएं। बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन स्थापित होगा। ये एनडीए सरकार की नहीं, बल्कि जनता की जीत है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं। बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन का राज स्थापित होगा। बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे और लाखों लोग वहां मौजूद रहेंगे। यह बहुत ही खुशनुमा माहौल होगा। एनडीए के पांचों दल के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगे। बिहार की जनता के सपने को पूरा करने के लिए मंत्रिमंडल का गठन होगा।
Raipur, Chhattisgarh: On the oath-taking ceremony of the Bihar Chief Minister, CM Vishnu Deo Sai says, “Today, he (Nitish Kumar) will take on the responsibility of Chief Minister once again. Congratulations and best wishes to the people of Bihar. The river of development will… pic.twitter.com/OnKmsXLzET
— IANS (@ians_india) November 20, 2025
एनडीए की ताकत दिखाने आ रहे लोग
वहीं जब गांधी मैदान पहुंच रहे कुछ लोगों के साथ आईएएनएस ने बातचीत की तो एक व्यक्ति ने बताया नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं, इसलिए हम गांधी मैदान जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पटना का गांधी मैदान अपने आप में एक ऐतिहासिक जगह है। वहां एक और शानदार ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा। गांधी मैदान नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण का गवाह बनेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और कई राज्यों के सीएम यहां पहुंच रहे हैं। हर कोई चाहता है कि इस देश में एनडीए का शासन और मजबूत हो। लोग एनडीए की ताकत दिखाने आ रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज बिहार के लिए बहुत गर्व का दिन है। एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने इतिहास रच दिया है। इससे राज्य के विकास का नया रास्ता बनेगा। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं।







