ख़बर का असर

Home » बिहार » नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर बोले गिरिराज सिंह, ममता बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना

नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर बोले गिरिराज सिंह, ममता बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना

Nitish Rajyasabha News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  का राज्यसभा जाना उनका स्वयं का निर्णय है और बिहार की सरकार भी उनके ही फैसलों के अनुसार चलेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले में किसी प्रकार का दबाव नहीं है, बल्कि यह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है।

मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान कहा कि 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने  तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले नीतीश कुमार को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करते थे और उन्हें बीमार बताते थे, वही आज उनकी स्थिति को लेकर संवेदना दिखा रहे हैं। उनके मुताबिक यह विपक्ष की राजनीतिक दोहरी नीति को दर्शाता है।

Nitish Rajyasabha News: ममता बनर्जी पर भी बोला हमला

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं और इस मामले में चुनाव आयोग को और गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

इतिहास से सबक लेने की जरूरत – गिरिराज सिंह 

गिरिराज सिंह ने ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि देश के इतिहास से सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1946 के समय हुए दंगों के दौरान कई घटनाएं सामने आई थीं और समाज को ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए लोगों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़े… भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में चौथी बार बनाई जगह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल