ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » नॉर्वे का शाही परिवार विवादों में, राजकुमारी के बेटे की गिरफ्तारी

नॉर्वे का शाही परिवार विवादों में, राजकुमारी के बेटे की गिरफ्तारी

नॉर्वे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूरोप के सबसे सम्मानित माने जाने वाले नॉर्वे के राजपरिवार पर एक के बाद एक गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। नॉर्वे के शाही परिवार की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। क्राउन प्रिंस हाकोन की बहन राजकुमारी मार्था लुईस भी लंबे समय से विवादों में रही हैं।

Norway news: नॉर्वे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूरोप के सबसे सम्मानित माने जाने वाले नॉर्वे के राजपरिवार पर एक के बाद एक गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। पहले भावी रानी के बेटे पर बलात्कार जैसे संगीन आरोप लगे, फिर खुद क्राउन प्रिंसेस का नाम कुख्यात एपस्टीन फाइल में आया और अब नॉर्वे की पुलिस ने राजकुमारी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

शाही परिवार का बड़ा स्कैंडल

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम मारियस बोर्ग होइबी (Marius Borg Høiby) है। वह नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट (Mette-Marit) के सबसे बड़े बेटे हैं। मेटे-मैरिट ने साल 2001 में नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन (Haakon) से शादी की थी। हालांकि, मारियस के जैविक पिता मोर्टन बोर्ग (Morten Borg) हैं। मारियस का पालन-पोषण शाही परिवार में हुआ, लेकिन उनके पास कोई आधिकारिक शाही उपाधि नहीं है।

Norway news: राजकुमारी के बेटे पर 32 आपराधिक मामले

नॉर्वे के अभियोजकों ने मारियस बोर्ग होइबी पर चार बलात्कार मामलों सहित कुल 32 आपराधिक आरोप औपचारिक रूप से लगाए हैं। ये आरोप 2018 से 2024 के बीच कथित घटनाओं से जुड़े हैं, जिनकी जांच करीब एक साल तक चली। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दोषी पाए जाने पर मारियस को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Norway news: पुलिस ने किया गिरफ्तार

नॉर्वेजियन पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि मारियस बोर्ग होइबी को मारपीट, चाकू से धमकी देने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ओस्लो पुलिस जिले ने बयान जारी कर कहा, “मारियस बोर्ग होइबी को रविवार शाम शारीरिक नुकसान पहुंचाने, चाकू से धमकी देने और कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।” पुलिस ने अदालत से उन्हें दोबारा अपराध करने के जोखिम के आधार पर चार सप्ताह की हिरासत में रखने की मांग की है। मंगलवार से उनके खिलाफ बलात्कार समेत कई मामलों में मुकदमा शुरू होना है।

एपस्टीन फाइल में राजकुमारी का नाम

इसी बीच, नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट खुद भी विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में सार्वजनिक हुए लाखों दस्तावेजों में उनका नाम कम से कम 1,000 बार सामने आया है। नॉर्वेजियन मीडिया के मुताबिक, मेटे-मैरिट ने 2011 से 2014 के बीच कुख्यात फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से ईमेल के जरिए बातचीत की थी। इन ईमेल्स में से एक में उन्होंने एपस्टीन से यह तक पूछा था कि क्या एक मां का अपने 15 साल के बेटे के लिए ऐसा वॉलपेपर चुनना सही है, जिसमें सर्फबोर्ड के साथ दो नग्न महिलाएं दिखाई दें।

मेटे-मैरिट ने मांगी माफी

चैट सामने आने के बाद क्राउन प्रिंसेस ने एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को “शर्मनाक” बताया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मैंने बेहद खराब फैसले लिए। एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के संपर्क पर मुझे गहरा अफसोस है।” नॉर्वे के शाही महल के अनुसार, मेटे-मैरिट ने 2014 में एपस्टीन से सभी तरह का संपर्क खत्म कर दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि वह क्राउन प्रिंसेस के साथ अपने रिश्ते का गलत फायदा उठा रहा है।
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने भी माना है कि क्राउन प्रिंसेस से गंभीर चूक हुई।

तांत्रिक से शादी ने भी बढ़ाया विवाद

Norway news: नॉर्वे के शाही परिवार की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। क्राउन प्रिंस हाकोन की बहन राजकुमारी मार्था लुईस भी लंबे समय से विवादों में रही हैं। साल 2024 में, जब मारियस का मामला सुर्खियों में था, उसी दौरान मार्था लुईस ने एक अमेरिकी स्वघोषित तांत्रिक ड्यूरेक वेरेट से शादी कर ली। उनके बिजनेस वेंचर्स और इस रिश्ते को लेकर भी नॉर्वे में भारी आलोचना हुई।

 

यह भी पढे़: OTT से सिनेमाघर तक पहुंचेगा ‘मिर्जापुर’, फिल्म की शूटिंग पूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल