ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » पहलगाम हमले की कहानी अब बड़े पर्दे पर! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

पहलगाम हमले की कहानी अब बड़े पर्दे पर! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनने जा रही है। इस प्रोजेक्ट की घोषणा भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने की है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी दिखाएगी।
ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म

Operation Sindoor Film : फिल्म निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई से प्रेरित होगी।

टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर बनाएंगे फिल्म

बताया गया है कि यह फिल्म रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. एस. ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री करेंगे।

इस प्रोजेक्ट को टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इसमें भारत की ताकत, सैनिकों की बहादुरी और सटीक सैन्य कार्रवाई को प्रभावशाली तरीके से दिखाया जाएगा।

Operation Sindoor Film: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म
ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म

Operation Sindoor Film: मई 2025 में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा 6 और 7 मई 2025 की रात पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई थी। यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चलाया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।इस ऑपरेशन का उद्देश्य हमले के जिम्मेदार आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करना था।

फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि यह कहानी अपने आप सामने आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। उनके मुताबिक, यह फिल्म देश की एक महत्वपूर्ण घटना को दर्ज करने की कोशिश है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म
ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म

Operation Sindoor Film: सेना के साथ मिलकर की गई गहरी रिसर्च

वहीं, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर गहराई से रिसर्च की गई है, ताकि पूरी घटना को सही तरीके से समझा जा सके।

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि इस कहानी को असली और सच्चे रूप में दर्शकों के सामने लाया जाए। अग्निहोत्री के अनुसार, फिल्म को गंभीरता और सटीकता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियां जल्द ही सामने लाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें..ईरान पर अमेरिका का बड़ा दावा! 10 हजार ठिकानों पर बरसाए बम, 92% जहाज तबाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल