ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » बांग्लादेश की पद्मा नदी में डूबी सवारियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत, कई घायल और लापता

बांग्लादेश की पद्मा नदी में डूबी सवारियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत, कई घायल और लापता

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में पद्मा नदी में बस गिरने से 23 लोगों की मौत और कई लोग घायल या लापता। रात होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें, राहत टीमें और पुलिस जुटी हुई हैं।
पद्मा नदी में बस हादसा

Padma Bus Accident: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में पद्मा नदी में एक यात्री बस के गिरने से 23 लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी के अनुसार, बस राजबाड़ी से ढाका जा रही थी और इसमें लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे।

हादसा कैसे हुआ

बुधवार शाम लगभग 5 बजे, दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के पास बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बस नियंत्रण खो बैठी और नदी में गिर गई। चश्मदीदों ने बताया कि बस खचाखच भरी हुई थी और कई स्टॉप्स से यात्री इसमें सवार हुए थे।

Padma Bus Accident: पद्मा नदी में बस हादसा
पद्मा नदी में बस हादसा

Padma Bus Accident: रात होने के कारण बचाव में कठिनाई

पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मुल्ला ने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जबकि कई यात्रियों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि रात होने के कारण बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोका गया, लेकिन सुबह फिर से इसे शुरू कर दिया गया। फायर सर्विस, नेवी, पुलिस और अन्य टीमें मिलकर बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

दर्दनाक कहानियां

हादसे में बाल-बाल बचे एक यात्री ने बताया कि वह तैरकर किनारे तक पहुंच गया, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा उसकी आंखों के सामने पानी में डूब गए। इसी तरह कलुखाली उपजिला के अब्दुल अजीजुल ने कहा कि वह भी बस में सवार था और तैरकर बच गया, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा अभी भी लापता हैं।

Padma Bus Accident: परिजनों की चिंता और राहत कार्य

पद्मा नदी के किनारे पर परिजन इकट्ठा होकर अपने अपनों की तलाश कर रहे हैं। वे उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनके परिवार के लोग जिंदा बच जाएँ। बचाव कार्य में फायर सर्विस के ड्राइवर, नौसेना और पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। हालांकि रात होने के कारण बचाव में काफी दिक्कतें आईं।

बताया जा रहा है कि यह बस सौहार्दो परिवहन की थी। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें…ईरान ने ट्रम्प का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, 5 शर्तों के साथ दिखाया सख्त रुख

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल