ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » काबुल हमले पर भारत का सख्त रुख! पाकिस्तान पर गंभीर आरोप, अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग

काबुल हमले पर भारत का सख्त रुख! पाकिस्तान पर गंभीर आरोप, अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग

Pakistan Airstrike Kabul: भारत के विदेश मंत्रालय ने काबुल में हुए कथित हवाई हमले की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रालय ने इसे अमानवीय, कायरतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ बताया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

नागरिकों की मौत पर चिंता 

मंत्रालय के अनुसार, 16 मार्च की रात काबुल में एक अस्पताल को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की खबर है। भारत ने स्पष्ट किया कि यह अस्पताल एक गैर-सैन्य संस्थान था, जिसे किसी भी हाल में सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता।

Pakistan Airstrike Kabul: पाकिस्तान के दावे खारिज

भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस हमले को सैन्य कार्रवाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत सरकारने कहा कि इस तरह के दावे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं। भारत ने इस घटना को अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर सीधा हमला बताया। मंत्रालय के मुताबिक, इस तरह की कार्रवाई पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और अफगानिस्तान में नागरिकों को निशाना बनाने की घटनाओं को तुरंत रोकने की मांग की है.

Pakistan Airstrike Kabul: रमजान के दौरान हमले पर आपत्ति

भारत ने यह भी कहा कि रमजान के दौरान इस तरह की घटना और अधिक निंदनीय है, क्योंकि यह समय शांति और संयम का प्रतीक होता है। भारत ने हमले में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही Afghanistan के लोगों के साथ हर संभव सहयोग और समर्थन का भरोसा भी जताया है।

बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

इस घटना के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा और मानवीय स्थिति को लेकर चिंताएं और गहरा गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े… राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिया बड़ा बयान, सपा नेता आशुतोष वर्मा के आरोपों से मची खलबली ! जानें क्या कहा…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल