Panchang Today: सनातन धर्म में पंचांग का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। पंचांग के पांच प्रमुख अंगों के आधार पर ही दिन के शुभ और अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। लोग इन्हीं समयों को देखकर अपने जरूरी काम, पूजा-पाठ और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाते हैं।
31 मार्च 2026 को मंगलवार का दिन रहेगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि पड़ रही है और साथ ही रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को काफी शुभ माना जाता है और इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

सूर्योदय, सूर्यास्त और तिथि की स्थिति
दृक पंचांग के अनुसार मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 38 मिनट पर होगा।
इस दिन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन त्रयोदशी तिथि ही मानी जाएगी।
Panchang Today: नक्षत्र, योग और करण का समय
पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।वहीं गण्ड योग शाम 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।इसके साथ ही तैतिल करण सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद अगला करण शुरू होगा।
31 मार्च को रवि योग और अमृत काल का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह समय नए और शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, नया काम शुरू करना या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभदायक हो सकता है।

मंगलवार के प्रमुख शुभ मुहूर्त
अगर शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन कई महत्वपूर्ण मुहूर्त बन रहे हैं।
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजे तक
इसके अलावा अमृत काल सुबह 8 बजकर 48 मिनट से 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।वहीं रवि योग सुबह 6 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक और फिर शाम 8 बजकर 16 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
Panchang Today: इन अशुभ समयों से रहें सावधान
इस दिन कुछ समय ऐसे भी रहेंगे जिन्हें अशुभ माना जाता है। इन समयों में नया काम शुरू करना या यात्रा करना टालना बेहतर माना जाता है।
- राहुकाल: दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 5 मिनट तक
- यमगंड: सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट तक
- गुलिक काल: दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक
- दुर्मुहूर्त: सुबह 8 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक
शुभ समय देखकर करें महत्वपूर्ण कार्य
इस तरह 31 मार्च 2026 के पंचांग में कई महत्वपूर्ण योग और मुहूर्त बन रहे हैं। अगर किसी भी शुभ कार्य को सही समय देखकर शुरू किया जाए तो उसे अधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। इसलिए पंचांग के अनुसार समय का ध्यान रखना हमेशा लाभकारी माना जाता है।
ये भी पढ़े…साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानिए इस सप्ताह करियर, धन और स्वास्थ्य में क्या होगा खास







