ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » क्या सदन निष्पक्ष है? ओम बिरला से इमरान मसूद का कड़ा सवाल?

क्या सदन निष्पक्ष है? ओम बिरला से इमरान मसूद का कड़ा सवाल?

Parliament Session

Parliament Session: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि स्पीकर को अपने कर्तव्य के हिसाब से काम करना चाहिए जो हो नहीं रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सदन के अंदर जो कुछ हो रहा है, अध्यक्ष पद की गरिमा को गहरी ठेस पहुंच रही है। स्पीकर सदन के संरक्षक होते हैं, और उनका कर्तव्य स्थापित परंपराओं के अनुसार काम करना है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के विकास के अंदर सबकी हिस्सेदारी है, इसलिए सबको भाग लेना चाहिए। जब तक सब लोग भाग नहीं लेंगे तब तक देश का विकास नहीं होने वाला है। संसद में सही मुद्दों पर बात करनी चाहिए, अपनी कमजोरी छिपाने के लिए मुद्दों से नहीं भटकना चाहिए। सदन के अंदर इस समय जो चल रहा है वह देश के लिए सही नहीं है। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर इमरान मसूद ने कहा कि जिस पर सदन में बात होनी चाहिए थी, उस पर कुछ नहीं हो रहा है।

किताब के अंदर जो लिखा है उस पर बात करनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ध्यान भटकाने के लिए कुछ न कुछ ऐसा काम कर देती है कि असली मुद्दों से लोगों को भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि किताब से जुड़ा मामला मुख्य चिंता का विषय नहीं है, हमें सबसे ज्यादा चिंता इसके कंटेंट की है। पहले किताब पढ़ें, और फिर उन्होंने जो लिखा है, उसकी जांच करें। भाजपा सरकार लगातार देश को गुमराह कर रही है। किताब पर भी रोक लग गई है।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की पुष्टि करने पर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लानत है और मैं अपनी टीम के बारे में क्या कहूं? मैं पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्तों के पूरी तरह खिलाफ हूं। यह शर्मनाक है कि हमले के बाद दुबई में पाकिस्तान के साथ ये मैच खेल आए थे। मैं पुलवामा के बाद से पाकिस्तान के साथ किसी भी मैच के लिए मना करता हूं।

ये भी पढ़े… सासाराम में पुलिस की वर्दी में रील बनाने वाले चार युवकों की पुलिस ने अक्ल लगाना दी ठिकाने, भेजा जेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल