parliament winter session: संसद का शीतकालीन सत्र लगातार राजनीतिक टकराव का केंद्र बना हुआ है। विपक्ष जहां चुनाव सुधारों, एसआईआर प्रक्रिया और वोटर अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष पर भ्रामक आरोपों के लिए निशाना साध रहा है। मंगलवार को लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके बाद अब सभी की नज़रें आज बुधवार शाम 5 बजे होने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जवाब पर टिकी हैं। शाह चुनाव सुधारों पर बहस का समापन करेंगे और सरकार का पक्ष स्पष्ट करेंगे।
रिजिजू बोले- शाम 5 बजे बोलेंगे अमित शाह
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलेंगे। रिजिजू ने विपक्ष, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे ठोस सुझाव की उम्मीद थी, लेकिन उनका भाषण निराशाजनक रहा।
parliament winter session: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर टकराव
चुनाव सुधारों पर हो रही बहस मंगलवार को बेहद गर्म रही। विपक्ष ने एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को एनआरसी की तरह बताते हुए कहा कि इससे मतदाता अधिकार खतरे में पड़ जाएंगे। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर वोट चोरी की पुरानी राजनीति का आरोप दोहराया।
parliament winter session: राहुल गांधी की तीन बड़ी मांगें
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग करते हुए कहा कि वोट ‘चोरी’ सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी कृत्य है। उन्होंने तीन प्रमुख सुधार सुझाए- चुनाव से कम से कम एक महीना पहले मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट सार्वजनिक हो CCTV फुटेज मिटाने वाला कानून वापस लिया जाए विपक्ष को ईवीएम तक एक्सेस मिले उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI को शामिल करने की भी मांग की।
10 बीएलओ की मौत, 1 करोड़ मुआवजे की मांग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 बीएलओ अब तक इस प्रक्रिया में अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।
सरकार रखेगी अपना पक्ष
आज के सत्र में अमित शाह चुनाव सुधारों, एसआईआर, ईवीएम और नियुक्ति प्रक्रिया पर सरकार का पक्ष रखेंगे। संसद और देश की निगाहें उनके भाषण पर टिकी हैं।
ये भी खबरें पढ़े… एसआईआर प्रक्रिया पर सपा सांसद का बड़ा आरोप: चुनाव आयोग खुद भ्रमित, 50% वोट कट सकते हैं






