Patna News: एक दौर था जब पत्नियां अपने सुहाग की रक्षा और सम्मान के लिए पूरी दुनिया से टकरा जाती थीं, लेकिन आज के बदलते वक्त में रिश्तों की परिभाषा ही बदलती जा रही है। ताज़ा मामला राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने शादी के पवित्र बंधन को ताक पर रखकर अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाईं। हालांकि, पति की सतर्कता के कारण उसका यह राज ज़्यादा दिन नहीं टिक सका और उसे होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
Patna News: शक के आधार पर बिछाया गया जाल
पटना सिटी निवासी पीड़ित पति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादीशुदा होने के बावजूद किसी गैर-मर्द के संपर्क में थी, जिसके कारण घर में हमेशा तनाव रहता था। मंगलवार की रात जब पत्नी बिना बताए घर से निकली, तो पति ने चुपचाप उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बुधवार की भोर में जैसे ही उसे पत्नी के करबिगहिया स्थित एक होटल में होने की जानकारी मिली, उसने फौरन डायल 112 को फोन कर पुलिस मौके पर बुला ली।
Patna News: होटल का कमरा और ‘SSC’ वाली अजीब सफाई
पुलिस की मौजूदगी में जब होटल के कमरे का दरवाजा खुला, तो वहां का नजारा देख सब हैरान रह गए। महिला वहां झारखंड के दुमका निवासी एक युवक के साथ मौजूद थी, जो फिलहाल पटना के राजीव नगर में रहकर एसएससी (SSC) की तैयारी कर रहा है। पकड़े जाने पर युवक ने खुद को बचाने के लिए बेहद अजीब दलील दी। उसने दावा किया कि वह सिर्फ महिला की मदद करने आया था क्योंकि उसके पति ने उसे घर से बेदखल कर दिया था।
मायके वालों ने तोड़ा नाता
इस घटना का सबसे भावुक मोड़ जक्कनपुर थाने में देखने को मिला। अमूमन ऐसे मामलों में परिवार अपनी बेटी का साथ देता है, लेकिन यहां महिला की करतूतों से तंग आकर उसके सगे भाई, मां और मामा ने उसे अपनाने से साफ़ इनकार कर दिया। थाने में बिलखती हुई मां ने पुलिस के सामने कहा कि ऐसी संतान होने से तो अच्छा था कि हम बेऔलाद रहते, कम से कम समाज में इतनी बदनामी तो नहीं होती। परिजनों ने बताया कि उसे कई बार समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया।
दो साल के मासूम का भविष्य दांव पर
थाने में करीब पांच घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पति ने अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि उनका एक दो साल का छोटा बच्चा है, जिसकी फिक्र किए बिना पत्नी अक्सर घर से भाग जाने और उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती थी। पति ने रुंधे गले से कहा कि उसने अपना घर और परिवार बचाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन पत्नी की मनमानी ने सब कुछ खत्म कर दिया।
पुलिस की काउंसलिंग और कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए जक्कनपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की लंबी काउंसलिंग की। चूंकि यह मामला दो बालिगों और पारिवारिक विवाद से जुड़ा था, इसलिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर उसके मायके वालों के साथ भेज दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की चर्चा इलाके में जोरों पर है।
ये भी पढ़े: प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के विवाह पर फिलहाल विराम







