PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस तबादला सूची में मथुरा, हमीरपुर, कानपुर नगर, गोंडा और फिरोजाबाद जैसे अहम जिलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
जारी लिस्ट के अनुसार, मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को पदोन्नति देते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर हमीरपुर भेजा गया है। उनकी जगह गोरखपुर विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात अनुपम कुमार मिश्रा को मथुरा का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रभारी मजिस्ट्रेट, मंदिर परिसर मथुरा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कानपुर नगर में तैनात अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजेश कुमार का तबादला करते हुए उन्हें उसी जिले में अपर जिलाधिकारी नगर प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रतीक्षारत अधिकारी महेश प्रकाश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
![]()
इसके अलावा, कानपुर विकास प्राधिकरण में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत अजय कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है। वहीं प्रतीक्षारत अधिकारी रिंकी जायसवाल को गोंडा जिले का नया मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन स्तर पर किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़े… लखीमपुर में ‘खाकी’ का बड़ा एक्शन, व्यापारी से हुई ढाई लाख की लूट का खुलासा कर 5 लुटेरे किए गिरफ्तार







