ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से नई कीमतें लागू, इंडस्ट्रियल डीजल में भी बड़ा उछाल

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से नई कीमतें लागू, इंडस्ट्रियल डीजल में भी बड़ा उछाल

देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं और 20 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से बेहतर क्वालिटी का ईंधन होता है। इसमें ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होती है, जिससे इंजन में नॉकिंग कम होती है और गाड़ी स्मूथ चलती है।

Petrol: देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं और 20 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। ऑयल कंपनियों ने अलग-अलग ब्रांड्स के प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में 2.09 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 113.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

रेगुलर पेट्रोल में राहत

अच्छी बात यह है कि आम लोगों द्वारा इस्तेमाल होने वाले रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे आगे भी कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Petrol: प्रीमियम पेट्रोल क्यों हुआ महंगा

सरकार के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले से ही डीरेगुलेटेड हैं, यानी कंपनियां बाजार के हिसाब से कीमत तय करती हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल कुल खपत का सिर्फ 2-4% ही है, इसलिए इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर कम पड़ेगा।

Petrol: इंडस्ट्रियल डीजल में बड़ा झटका

प्रीमियम पेट्रोल के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डीजल भी काफी महंगा हो गया है। इसकी कीमत में 22.02 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद रेट 87.57 से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे इंडस्ट्री और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर लागत बढ़ने का असर दिख सकता है।

क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल

Petrol: प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से बेहतर क्वालिटी का ईंधन होता है। इसमें ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होती है, जिससे इंजन में नॉकिंग कम होती है और गाड़ी स्मूथ चलती है। इसमें खास एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो इंजन को साफ रखने और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि इसे खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस और मॉडर्न इंजनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

 

ये भी पढ़े: बड़ी खबर… दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मिली अंतरिम जमानत!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल