ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » Pitbull attack news: दिल्ली के प्रेमनगर में पिटबुल ने 6 साल के मासूम को दबोचा, CCTV में कैद खौफनाक लम्हे

Pitbull attack news: दिल्ली के प्रेमनगर में पिटबुल ने 6 साल के मासूम को दबोचा, CCTV में कैद खौफनाक लम्हे

Pitbull attack news: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना. प्रेम नगर इलाके में दिखा कुत्ते का आतंक। पिटबुल ने गली में खेल रहे 6 साल के बच्चे पर किया हमला. हमले में बच्चे के गंभीर चोटें आईं और कुत्ते ने उसका कान तक काट डाला. पास के ही लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया. घटना के बाद परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते का आतंक साफतौर पर देखा जा सकता है. घायल बच्चे का फिलहाल अस्पताल में उपचार जारी है। बच्चे की हालत स्थिर है, लेकिन जोड़ना बेहद मुश्किल लग रहा है।

Pitbull attack news: घटना ने पूरे इलाके में मचाई दहशत

दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. यहां एक पालतू पिटबुल ने गली में खेल रहे 6 साल के मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया।

पिटबुल द्वारा किया गया यह हमला इतना खतरनाक था कि वह खुद को बचा भी नहीं सका. पिटबुल ने बच्चे को कई जगहों पर बुरी तरह घायल कर दिया और उसका एक कान तक काट डाला. घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही तुरंत मौके पर पहुंचे. लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया. इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

मासूम पर हमला कैसे हुआ, चश्मदीदों का बयान

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को 6 साल का देवांश अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था। इसी दौरान पास में ही एक पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया. जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक कुत्ते ने बच्चे को अपनी जकड़ में पकड़ लिया। पास के ही एक दुकानदार ने जब देखा तो उसने बिना देरी किए बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया, और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को छुड़ाया.

लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी, और कुत्ते ने बच्चे के कान को काट लिया, जिससे उसका कान का हिस्सा अलग हो गया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पिटबुल अचानक बच्चे पर हमला करता है और उसे बेरहमी से खींचने लगता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पिटबुल अक्सर इलाके में घूमता रहता था और पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

Pitbull attack news: पुलिस की कार्रवाई और मालिक पर केस दर्ज

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ ही कुत्ते के मालिक पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मासूम का अस्पताल में उपचार जारी है. हालांकि मासूम की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर में पालतू खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रेबीज के बढ़ते मामले और डरावने आंकड़े

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में एक मासूम पर कुत्ते का ऐसा जानलेवा हमला कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह मामले अक्सर देखने को मिले हैं. आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिल्ली में 2025 में रेबीज से अब तक 49 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से 6 दिल्ली के निवासी हैं. हालांकि यह आंकड़ा अगस्त 2025 तक का है, जो कि निश्चित रूप से बढ़ा है। वर्ष 2024 की बात की जाए तो रेबीज के 62 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से तीन दिल्ली के निवासी थे, जबकि अन्य विभिन्न राज्यों से थे. इस तरह आंकड़ों की बात की जाए तो यह किसी भयावह स्थिति से कम नहीं है। हालांकि इस दिशा में कोर्ट ने भी अहम फैसला सुनाया है लेकिन देखना होगा कि प्रशासन उसे जमीन पर लाने में कितना सफल होता है।

 

Reported by: अजीत कुमार

 

यह भी पढ़ें: Sonbhadra liquor case: सोनभद्र में अवैध शराब पकड़, ट्रक से करोड़ों की बरामदगी!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल