ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » “मलेशिया दौरे से पहले पीएम मोदी: भारतीय समुदाय भारत-मलेशिया रिश्तों की ताकत”

“मलेशिया दौरे से पहले पीएम मोदी: भारतीय समुदाय भारत-मलेशिया रिश्तों की ताकत”

PM Modi ahead of Malaysia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा है कि भारत और मलेशिया के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और आने वाले समय में इन्हें और नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मलेशिया में रहने वाला भारतीय समुदाय दोनों देशों के रिश्तों को जोड़ने वाला एक सशक्त सेतु है।

रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वह अपने मित्र और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है और इस यात्रा के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

PM Modi ahead of Malaysia visit: रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग 

पीएम मोदी ने कहा कि उनका लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करना, आर्थिक एवं नवाचार साझेदारी को बढ़ाना और सहयोग को नए क्षेत्रों तक विस्तारित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा दोनों देशों के आपसी संबंधों को नई दिशा देगी।

भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर उत्साह

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख भारतीयों वाला यह समुदाय दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक है। मलेशिया की प्रगति में उनका अहम योगदान है और वे दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल की भूमिका निभाते हैं।

PM Modi ahead of Malaysia visit: तीसरी मलेशिया यात्रा पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी 2026 को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद उनकी पहली यात्रा है।

कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा भारतीय समुदाय, उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। इसके साथ ही 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित किया जाएगा। भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध लंबे समय से चले आ रहे हैं, जिन्हें मलेशिया में मौजूद 29 लाख से अधिक भारतीय प्रवासियों की उपस्थिति और भी मजबूती प्रदान करती है।

ये भी पढ़े… ‘मेड इन इंडिया’ का ग्लोबल गेम-चेंजर! भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल