PM Modi Inaugurates Airport: नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया था, लेकिन अब यही क्षेत्र उत्तर प्रदेश के विकास का बड़ा केंद्र बन रहा है।
‘डबल इंजन सरकार’ का बताया उदाहरण
प्रधानमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट ‘डबल इंजन सरकार’ की कार्यशैली का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि यह ऐसा एयरपोर्ट होगा, जहां हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा और यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगा।
PM Modi Inaugurates Airport: पिछली सरकारों पर देरी का आरोप
पीएम मोदी ने कहा कि इस परियोजना को वर्ष 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मंजूरी दी थी, लेकिन बाद की सरकारों ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों ने वर्षों तक इस परियोजना को फाइलों में दबाकर रखा।
सपा सरकार पर भी साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब केंद्र में उनकी सरकार बनी, उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, लेकिन शुरुआती वर्षों में वहां भी काम आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्य में भाजपा सरकार बनी, परियोजना ने रफ्तार पकड़ी और आज उसका उद्घाटन संभव हो पाया।

PM Modi Inaugurates Airport: नोएडा आने को लेकर ‘अंधविश्वास’ का जिक्र
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि पहले नोएडा को अंधविश्वास के कारण नजरअंदाज किया जाता था। उन्होंने बताया कि कुछ नेता यहां आने से डरते थे, लेकिन उन्होंने इस सोच को तोड़ा और यहां आकर विकास की नई शुरुआत की।
एयरपोर्ट को बताया विकास का इंजन
प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि विकास का इंजन होते हैं। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, जबकि अब इनकी संख्या 160 से अधिक हो गई है।
PM Modi Inaugurates Airport: आम लोगों के लिए आसान हुई हवाई यात्रा
पीएम मोदी ने कहा कि पहले हवाई यात्रा को केवल अमीरों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब सरकार ने इसे आम लोगों के लिए भी सुलभ बना दिया है। छोटे शहरों तक हवाई कनेक्टिविटी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल
उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से न सिर्फ क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को भी मजबूत करेगा। यह परियोजना रोजगार, निवेश और वैश्विक कनेक्टिविटी के नए अवसर पैदा करेगी।
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future. https://t.co/8OLduHTZU8
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026
ये भी पढ़े… मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: हाईकोर्ट सुनवाई टली, अगली तारीख 10 अप्रैल!







