ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी’, बजट के बाद वेबिनार में बोले पीएम मोदी

‘कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी’, बजट के बाद वेबिनार में बोले पीएम मोदी

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित बजट बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा से भरना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं और उम्मीद है कि वेबिनार में आए सुझाव इन योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने में मदद करेंगे।

एक्सपोर्ट ओरिएंटेड खेती पर चर्चा की जरूरत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजार तेजी से बदल रहे हैं और दुनिया में कृषि उत्पादों की मांग भी नए स्वरूप में सामने आ रही है। ऐसे में भारतीय किसानों को ध्यान में रखते हुए खेती को एक्सपोर्ट ओरिएंटेड बनाने पर अधिक चर्चा और रणनीति तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विविध जलवायु और एग्रो-क्लाइमेटिक जोन का बड़ा लाभ है, जिसका सही उपयोग कर कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी जा सकती है।

PM Modi News: हाई वैल्यू एग्रीकल्चर पर सरकार का फोकस

प्रधानमंत्री ने बताया कि बजट में हाई वैल्यू एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। केरल और तमिलनाडु के किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए नारियल उत्पादन पर खास जोर दिया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों की फसलों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले वर्षों में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब 10 करोड़ किसानों को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इसके अलावा एमएसपी में सुधार के बाद किसानों को लागत का डेढ़ गुना तक रिटर्न मिल रहा है और संस्थागत ऋण कवरेज भी 75 प्रतिशत से अधिक हो चुका है।

PM Modi News: फसल बीमा से किसानों का जोखिम कम

पीएम मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग दो लाख करोड़ रुपये के दावों का निपटान किया जा चुका है। इन प्रयासों से किसानों का जोखिम कम हुआ है और उन्हें एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा मिली है। इस वेबिनार में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

ये भी पढ़े… खंडवा में इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल, थाने में हंगामा; 47 लोगों पर मामला दर्ज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल