ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘छोटे व्यापारियों को बड़ा फायदा, अवसरों का हाईवे’, पीएम मोदी ने बजट 2026 को बताया ऐतिहासिक

‘छोटे व्यापारियों को बड़ा फायदा, अवसरों का हाईवे’, पीएम मोदी ने बजट 2026 को बताया ऐतिहासिक

PM Modi on Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट छोटे व्यापारियों, युवाओं और देश की अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसरों का द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है, जो सुधारों की यात्रा को और मजबूत करता है।

नारी शक्ति और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बजट में देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब दिखाई देता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया इतिहास रचा है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

PM Modi on Budget 2026: छोटे व्यापारियों और MSME को बड़ा फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे छोटे व्यापारियों और एमएसएमई सेक्टर को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे “अपार अवसरों का राजमार्ग” बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत की गति को तेज करेगा और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करेगा।

युवाओं के लिए खुले नए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट से युवाओं की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है। भारत अब केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। बजट से भारत की वैश्विक स्थिति और मजबूत होगी।

PM Modi on Budget 2026: रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज जिस “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा और नई गति मिलेगी। यह बजट भरोसे पर आधारित गवर्नेंस और मानव-केंद्रित आर्थिक ढांचे के विजन को दर्शाता है।

महंगाई नियंत्रण और पूंजीगत खर्च में संतुलन

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट राजकोषीय घाटे को कम करने और महंगाई को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देता है, साथ ही पूंजीगत खर्च और आर्थिक विकास के बीच संतुलन भी बनाए रखता है। इससे दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होगी।

PM Modi on Budget 2026: वैश्विक भूमिका और बड़े व्यापार सौदे

पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक विश्वसनीय लोकतांत्रिक भागीदार और गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा है। हाल के बड़े ट्रेड डील्स का सीधा लाभ युवाओं और लघु-मध्यम उद्योगों को मिला है। बजट में यह सुनिश्चित किया गया है कि इन सौदों का ज्यादा से ज्यादा फायदा MSME और युवाओं तक पहुंचे।

PM Modi on Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरों के विकास पर जोर

बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इनमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, नेशनल वॉटरवे का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान शामिल है। इसके साथ ही म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देकर शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

2047 के विकसित भारत की नींव

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट सिर्फ आज की जरूरतें पूरी नहीं करता, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखता है। मेक-इन-इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और सनराइज सेक्टर्स को जिस स्तर पर समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।

ये भी पढ़े… निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, ‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंजूर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल