ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » PM Modi: पीएम मोदी का स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प: निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान लॉन्च

PM Modi: पीएम मोदी का स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प: निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान लॉन्च

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 साल तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन कैंपेन की शुरुआत की। इस अभियान के तहत देश भर में 12 मिलियन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने हर बेटी का स्वास्थ्य और भविष्य को राष्ट्र की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

पीएम मोदी का स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ महिला, मजबूत परिवार, और विकसित राष्ट्र के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। यह पहल विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 साल तक की बालिकाओं के लिए यह वैक्सीनेशन पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध होगा।

PM Modi: निःशुल्क वैक्सीनेशन और टीकाकरण की जानकारी

इस अभियान के तहत 12 मिलियन बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी, और तीन महीने तक यह अभियान जारी रहेगा। सभी बालिकाएं नजदीकी सरकारी हेल्थ सेंटर्स जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स, और जिला अस्पतालों से मुफ्त में वैक्सीन प्राप्त कर सकती हैं।

नेताओं ने दी प्रधानमंत्री मोदी की सराहना

बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे और सांसद शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करते हुए इस कदम को नारीशक्ति की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक बताया। सांसद चौधरी ने कहा कि यह कदम हर बेटी को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में निर्णायक पहल है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल