ख़बर का असर

Home » पंजाब » पंजाब में बड़ा ऐलान: पीएम मोदी पंजाब के दौरे पर, एयरपोर्ट नामकरण और टर्मिनल उद्घाटन करेंगे

पंजाब में बड़ा ऐलान: पीएम मोदी पंजाब के दौरे पर, एयरपोर्ट नामकरण और टर्मिनल उद्घाटन करेंगे

PM Modi Punjab Visit: संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आदमपुर एयरपोर्ट का नया नामकरण करेंगे और लुधियाना स्थित हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

आदमपुर एयरपोर्ट का होगा नामकरण

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वह एयरपोर्ट के नए नाम ‘श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट, आदमपुर’ का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, यह नामकरण संत गुरु रविदास के सामाजिक योगदान और समानता, करुणा व मानवीय गरिमा की शिक्षाओं के सम्मान में किया जा रहा है, जो आज भी भारतीय समाज को दिशा देती हैं।

PM Modi Punjab Visit: हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन

पीएम मोदी इसके बाद लुधियाना जिले में स्थित हलवारा एयरपोर्ट पर नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह टर्मिनल पंजाब के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा और राज्य के लिए एक नए हवाई प्रवेश द्वार के रूप में काम करेगा।

PM Modi Punjab Visit
PM Modi Punjab Visit

उद्योग और कृषि क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना और आसपास के औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार, निवेश व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उल्लेखनीय है कि हलवारा एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय वायुसेना स्टेशन भी है।

PM Modi Punjab Visit: बड़े विमानों के लिए तैयार नया रनवे

पहले लुधियाना के पुराने एयरपोर्ट का रनवे छोटा था, जिससे केवल छोटे विमानों का संचालन संभव था। अब हलवारा में बनाए गए नए सिविल एन्क्लेव में लंबा रनवे तैयार किया गया है, जो ए320 जैसे बड़े विमानों के संचालन में सक्षम है।

ग्रीन और ऊर्जा-कुशल टर्मिनल

प्रधानमंत्री के सतत और पर्यावरण-अनुकूल विकास के विजन के अनुरूप, हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल में कई ग्रीन सुविधाएं शामिल की गई हैं। इनमें एलईडी लाइटिंग, इंसुलेटेड रूफ, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा लैंडस्केपिंग में रिसाइकल पानी का उपयोग शामिल है। टर्मिनल का आर्किटेक्चरल डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है।

ये भी पढ़े…ग्रीन इंडिया की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत, पीएम मोदी के नेतृत्व की छाप: सीएम योगी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल