ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » अब बदलेगा सत्ता का केंद्र! ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन

अब बदलेगा सत्ता का केंद्र! ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन

PM NEWS: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए कार्यालय परिसर ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन करेंगे। इस हाईटेक परिसर की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

दोपहर में नामकरण, शाम को जनसभा

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे सेवा तीर्थ के साथ-साथ कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। शाम लगभग 6 बजे प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ परिसर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

PM NEWS: एक ही परिसर में पीएमओ, एनएससी और कैबिनेट सचिवालय

सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी स्थापित किए गए हैं। ये कार्यालय पहले राजधानी के अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे थे।

कर्तव्य भवनों में होंगे प्रमुख मंत्रालय

कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में कई अहम मंत्रालयों के कार्यालय बनाए गए हैं, जिनमें वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, संस्कृति, विधि एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण, रसायन एवं उर्वरक, जनजातीय कार्य सहित अन्य मंत्रालय शामिल हैं।

PM NEWS: पुरानी व्यवस्था की समस्याओं से मिलेगी राहत

दशकों से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में मंत्रालयों और कार्यालयों के बिखरे होने के कारण प्रशासनिक समन्वय, परिचालन दक्षता और रखरखाव लागत से जुड़ी कई चुनौतियां सामने आती रही हैं। नए एकीकृत परिसर के जरिए इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हाईटेक, हरित और सुरक्षित परिसर

नए भवन परिसरों में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, सुव्यवस्थित सार्वजनिक संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत स्वागत सुविधाएं उपलब्ध हैं। 4-स्टार GRIHA मानकों के अनुसार डिजाइन किए गए इन परिसरों में नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।

साथ ही स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, उन्नत निगरानी नेटवर्क और आधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी शामिल की गई हैं, जिससे अधिकारियों और आगंतुकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़े… 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि: जानिए क्यों है यह रात शिव-पार्वती मिलन की सबसे पवित्र घड़ी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल