ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » तुर्कमान गेट पथराव: 30 लोगों की पहचान, पुलिस के पास 400+ वीडियो

तुर्कमान गेट पथराव: 30 लोगों की पहचान, पुलिस के पास 400+ वीडियो

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध ढांचा गिराने के दौरान पथराव हुआ। पांच पुलिसकर्मी घायल हुए और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है।
तुर्कमान गेट में पथराव की घटना

Police Encounter: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचा गिराए जाने के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है। मंगलवार देर रात MCD की कार्रवाई की सूचना पहले से ही स्थानीय लोगों को मिल चुकी थी, इसलिए कई लोग पहले से ही मौके पर जुट गए थे और MCD टीम के साथ पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। इस पथराव में लगभग पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मामले को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदम

पाँच पुलिसकर्मी पत्थरबाजी से घायल होने के बाद मामला हिंसा की ओर बढ़ गया। अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका।

Police Encounter: तुर्कमान गेट में पथराव की घटना
तुर्कमान गेट में पथराव की घटना

Police Encounter: सीसीटीवी फुटेज से पहचान, पांच आरोपियों को हिरासत में लिया

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर पथराव में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली है। इन लोगों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन पाँच आरोपियों के नाम हैं:
मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद कैफ।
इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 221, 132, 121, 192(2), 191(3), 223(A) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय और बाहरी लोगों की भूमिका

जांच में पता चला है कि हिंसा में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। पुलिस को इस मामले में कुछ राजनीतिक हस्तियों से भी संबंधित जानकारी मिली है। पुलिस ने दो-तीन ऐसे लोगों की पहचान कर ली है, जिन पर हिंसा भड़काने का आरोप है, हालांकि अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पुलिस वायरल वीडियो की जांच जारी रखे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written By- Adarsh kathane

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल