ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » PM मोदी की तारीफ में आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान बोले- ‘आलोचना करना आसान, मोदी बनना मुश्किल’

PM मोदी की तारीफ में आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान बोले- ‘आलोचना करना आसान, मोदी बनना मुश्किल’

Pramod Krishnam

Pramod Krishnam: श्री कल्कि धाम के मुख्य पुजारी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार जताया। हाल ही में हुई एक दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री ने खुद फोन करके आचार्य प्रमोद कृष्णम का हाल-चाल पूछा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करना तो आम बात है, लेकिन उनके जैसा कद और नेतृत्व क्षमता हासिल करना कहीं ज्यादा मुश्किल है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के ‘यशस्वी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं तहे दिल से आभार और आशीर्वाद व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आज फोन करके मेरा हालचाल पूछा। पीएम मोदी की आलोचना करना बहुत आसान है, लेकिन ‘मोदी’ बनना बहुत ‘मुश्किल’ है।

दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर गिर गए थे, जिससे उनके माथे पर चोट लग गई। उनके परिवार वालों ने उन्हें गाजियाबाद के मेडिसिटी यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही उनके अनुयायी अस्पताल पहुंचने लगे। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब आचार्य प्रमोद कृष्णम उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने आवास से निकल रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे जमीन पर गिर पड़े। इस गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई, और माथे पर करीब ढाई इंच गहरा घाव हो गया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम 4 बजे मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

इसी सिलसिले में वे मंगलवार शाम को कल्कि धाम से अपने राजेंद्र नगर, सेक्टर 3 स्थित आवास पर लौटे थे। श्री कल्कि धाम के मीडिया प्रवक्ता पंकज चहल ने बताया कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर थे, तभी फर्श पर उनका पैर फिसल गया। इसके परिणामस्वरूप वे गिर पड़े और उनके माथे पर लगभग दो इंच गहरा घाव हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनके घावों की सर्जरी की है। अब कोई खतरा नहीं है। जिस किसी को भी इस घटना के बारे में पता चल रहा है, वह पीठाधीश्वर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहा है। हालांकि, डॉक्टरों ने फिलहाल वहां भीड़ जमा होने पर रोक लगा दी है, और केवल परिवार के सदस्यों को ही उनसे मिलने की अनुमति है। इस घटना के बाद उनके अनुयायी और भक्त काफी चिंतित हो गए। कई भक्तों ने फोन कॉल और अन्य माध्यमों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी, साधु-संत आचार्य प्रमोद कृष्णम का हालचाल जानने के लिए गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर आते रहे। श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज, अखाड़ा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री नारायण गिरि, और महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज सहित कई अन्य साधु-संतों और अनुयायियों ने उनसे मुलाकात की।

ये भी पढ़े… ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान बोले- ‘ईरान युद्ध को भारत ही रुकवा सकता है’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल