ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में सियासी गरमाहट: मंत्री प्रतिमा बागरी के घर के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल में सियासी गरमाहट: मंत्री प्रतिमा बागरी के घर के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों तीखे आरोप–प्रत्यारोपों से गर्म है। सतना में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के कथित भाई की गिरफ्तारी ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

Pratima Bagri controversy: मध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों तीखे आरोप–प्रत्यारोपों से गर्म है। सतना में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के कथित भाई की गिरफ्तारी ने विवाद को और बढ़ा दिया है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर ड्रग नेटवर्क को संरक्षण देने का आरोप लगा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि कानून की कार्रवाई कोई भी हो सब पर की जाएंगी। इसी विवाद के बीच बुधवार को भोपाल में मंत्री बागरी के निवास के बाहर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और नेमप्लेट पर कालिख पोतकर अपना विरोध दर्ज कराया।

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, नेमप्लेट पर कालिख

बुधवार सुबह भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 74 बंगला स्थित राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के आधिकारिक निवास पर पहुंचे। वीवीआईपी इलाके में सुरक्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बिना रोक-टोक नेमप्लेट पर कालिख पोतकर सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

Pratima Bagri controversy: गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार

हाल ही में सतना पुलिस ने अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनिल को मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई बताया जा रहा है, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बन गया है।

Pratima Bagri controversy: कांग्रेस की मांग -मंत्री दें इस्तीफा

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार नशे के कारोबार में शामिल नेटवर्क को संरक्षण दे रही है। पार्टी लगातार मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रही है।

मंत्री का पलटवार-कानून सबके लिए समान

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज है और जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने अनिल बागरी को अपना भाई मानने से भी इनकार किया।

पहले भी आरोप, अब विवाद और गहरा

कांग्रेस इससे पहले भी कुछ मंत्रियों के ड्रग माफियाओं से संबंध होने के आरोप लगा चुकी है। पूर्व में एक मंत्री और ड्रग माफिया की तस्वीरें सामने आई थीं। अब मंत्री प्रतिमा बागरी के कथित रिश्तेदार की गिरफ्तारी से विपक्ष ने सरकार पर हमले और तेज कर दिए हैं।

ये खबरें भी पढ़े… डेयरी निवेश में करोड़ों की ठगी, ईडी ने पुणे और बारामती में चलाया बड़ा अभियान

 

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल