ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » रेस्टोरेंट में घुसकर अतीक अहमद के गुर्गों का तांडव, प्रॉपर्टी डीलर को किया लहूलुहान

रेस्टोरेंट में घुसकर अतीक अहमद के गुर्गों का तांडव, प्रॉपर्टी डीलर को किया लहूलुहान

रेस्टोरेंट में घुसकर अतीक अहमद के गुर्गों का तांडव, प्रॉपर्टी डीलर को किया लहूलुहान

Prayag News: प्रयागराज में अतीक अहमद के गुर्गों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खुल्दाबाद इलाके के अटाला स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात करीब 11:30 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई।  यह पूरी घटना 17 मार्च की बताई जा रही है, जब एक दर्जन से अधिक बदमाश अचानक रेस्टोरेंट में घुस आए।हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल को निशाना बनाते हुए उस पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों ने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया, लेकिन इस घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

जमकर मारपीट, खून से लथपथ हुआ पीड़ित

रुदापुर निवासी 45 वर्षीय मुजम्मिल अपने मामा मोहम्मद जसीम के साथ खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान नवाबगंज का रहने वाला मोहम्मद साकिब अपने 10-12 साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मुजम्मिल को घसीटकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया।

Prayag News: जान से मारने की धमकी देकर फरार

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Prayag News: पुराना विवाद और हिस्ट्रीशीटर आरोपी

पीड़ित के अनुसार, आरोपी साकिब से उसका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। साकिब पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें 2011 का डबल मर्डर केस भी शामिल है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।इस हमले में कुख्यात माशूक प्रधान का बेटा सऊद समेत कई अन्य नामजद और अज्ञात लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

 CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी

रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह दर्जनभर हमलावरों ने अंदर घुसकर उत्पात मचाया और खुलेआम मारपीट की।

Prayag News: FIR दर्ज, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर खुल्दाबाद थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।हालांकि, घटना के तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े: पूरी क्लास को नकल कराई… तेरी कैसे रह गई? छात्र की पिटाई का वीडियो पहुंचा योगी तक, अब होगा एक्शन!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल