ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » संगम में आस्था की डुबकी, सुरक्षा का अभेद्य कवच: माघ मेले में 24×7 हाईटेक निगरानी, दो करोड़ की हाईटेक बोट: जमीन और जल दोनों पर गश्त

संगम में आस्था की डुबकी, सुरक्षा का अभेद्य कवच: माघ मेले में 24×7 हाईटेक निगरानी, दो करोड़ की हाईटेक बोट: जमीन और जल दोनों पर गश्त

तीर्थराज प्रयागराज में 3 जनवरी से माघ मेले की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Prayagraj Magh Mela 2026: तीर्थराज प्रयागराज में 3 जनवरी से माघ मेले की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भारी जनसमूह को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है और मेला क्षेत्र में 24 घंटे बहुस्तरीय सुरक्षा निगरानी की जा रही है।

44 दिनों चलेगा माघ मेला, 5 शाही स्नान होंगे प्रमुख आकर्षण

माघ मेला कुल 44 दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें पांच शाही स्नान विशेष आकर्षण रहेंगे। देशभर से संत, कल्पवासी और श्रद्धालु संगम तट पर स्नान, ध्यान और साधना के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन के अनुसार हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया है।

Prayagraj Magh Mela 2026: ATS, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की तैनाती

मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और खुफिया एजेंसियों को तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को हाई अलर्ट जोन घोषित किया गया है। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

दो करोड़ की हाईटेक बोट: जमीन और जल दोनों पर गश्त

ATS को करीब दो करोड़ रुपये की अत्याधुनिक बोट मुहैया कराई गई है, जो पानी के साथ-साथ जमीन पर भी चल सकती है। यह बोट संगम क्षेत्र और पूरे घाटों पर तेजी से गश्त कर रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Prayagraj Magh Mela 2026: हाइटेक बाइक से फायर फाइटर्स देंगे 3 मिनट में रिस्पॉन्स

आग की घटनाओं से निपटने के लिए फायर फाइटर्स को हाइटेक बाइक्स दी गई हैं। ये बाइकें संकरे रास्तों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंचकर 3 मिनट के भीतर रिस्पॉन्स देने में सक्षम हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि: प्रशासन

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेला क्षेत्र में प्रवेश मार्गों से लेकर संगम घाट तक हर बिंदु पर सुरक्षा बल तैनात हैं। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आपात सेवाओं के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है।

ये भी पढ़े…  ग्रेटर नोएडा में ‘थूक कर रोटी’ बनाने का वीडियो वायरल, होटल की गंदगी ने उड़ा दिए होश

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल