Prayagraj news: प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली दरोगा के नाम से कुख्यात जीशान जाकिर को गिरफ्तार किया है। जीशान पर आरोप है कि वह अकबरपुर में दो पक्षों के झगड़े में तमंचा लहराकर लोगों को धमका रहा था। घटना की सूचना मिलते ही करेली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उसे पकड़ लिया।
तमंचा और कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान जीशान के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। ACP राजकुमार मीणा ने बताया कि जीशान पर पहले भी फायरिंग और बमबाजी के कई मामले दर्ज हैं और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
Prayagraj news: अतीक अहमद के मोहल्ले का कनेक्शन
जीशान माफिया अतीक अहमद के मोहल्ले चकिया का रहने वाला है और अतीक के बेटे अली के साथ उसकी गहरी दोस्ती है। इससे पहले भी जीशान ने रंगदारी और धमकाने के लिए कई हमले और बमबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया। कुछ साल पहले वह दरोगा की वर्दी पहनकर इलाके में लोगों को डराने गया था, लेकिन तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
संरक्षण और आगे की कार्रवाई
Prayagraj news: ACP राजकुमार मीणा ने बताया कि जीशान को अतीक अहमद के कुछ करीबी प्रॉपर्टी डीलरों का संरक्षण भी प्राप्त था, ताकि वह जमीन विवादों के दौरान लोगों को धमका सके। पुलिस अब उसके साथियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े: बरहमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत







