Propose Day: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और चारों तरफ प्यार का खुमार छाया हुआ है। 7 फरवरी को रोज डे मनाने के बाद अब कपल्स 8 फरवरी यानी ‘प्रपोज डे’ की तैयारी में हैं। यह वह खास दिन है जब लोग अपने क्रश या पार्टनर के सामने दिल की बात रखते हैं। अक्सर लोग वही पुराने तरीकों से बोर हो जाते हैं, इसलिए इस बार कुछ नया ट्राई करना आपके रिश्ते में चार चांद लगा सकता है। अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उन्हें उनकी पसंदीदा भाषा के बजाय मलेशिया की ‘मलय’ भाषा में प्रपोज करके देखें।
Propose Day: मलय भाषा में कैसे करें प्यार का इजहार
मलेशिया अपनी संस्कृति और खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहाँ की मुख्य और आधिकारिक भाषा ‘मलय’ है। अगर आप इस प्रपोज डे पर अपने पार्टनर को कुछ अलग अंदाज में ‘I Love You’ कहना चाहते हैं, तो मलय भाषा का यह वाक्य आपके काम आएगा। मलेशिया में लोग प्यार जताने के लिए ‘साया सायांग अवाक’ (Saya sayang awak) कहते हैं। इस वाक्य की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान और परवाह की झलक भी मिलती है, जो किसी भी पार्टनर को खुश करने के लिए काफी है।
Propose Day: विविधता और खूबसूरती का संगम है मलेशिया
मलेशिया सिर्फ अपनी भाषा के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार पर्यटन स्थलों के लिए भी दुनिया भर में लोकप्रिय है। यहाँ के ‘पुलाऊ लैंगकावी’ और ‘जायंट लायन’ जैसे द्वीप अपनी चूना पत्थर की चट्टानों और प्राकृतिक नजारों से पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहाँ आने वाले लोग न केवल शांति का अनुभव करते हैं, बल्कि जंगल ट्रेकिंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग और केबल कार राइड जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी उठाते हैं।
वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास है बाको नेशनल पार्क
मलेशिया की पहचान यहाँ के पुराने और समृद्ध नेशनल पार्कों से भी होती है। बाको नेशनल पार्क दुनिया के सबसे प्राचीन पार्कों में से एक माना जाता है। यहाँ का पारिस्थितिकी तंत्र इतना विशाल है कि इसमें सात अलग-अलग तरह के वर्षावन पाए जाते हैं। ट्रेकिंग के दौरान यहाँ वन्यजीवों की दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलती हैं। अगर आप प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, तो नाव के जरिए यहाँ के घने जंगलों की सैर एक यादगार अनुभव साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारियों और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। खबर इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़े…दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा मनचाहा परीक्षा केंद्र







