Punjab news: पंजाब के अमृतसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। यह वारदात उस समय हुई जब जर्मल सिंह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक घटना अमृतसर के मैरीगोल्ड रिजॉर्ट की है। बदमाश शादी समारोह के दौरान रिजॉर्ट के भीतर घुसे और जर्मल सिंह पर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त जर्मल सिंह एक टेबल पर बैठे हुए थे। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर फरार हो गए।
Punjab news: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। इसके अलावा, मौके पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है।
पहले मिल चुकी थीं धमकियां
Punjab news: पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जर्मल सिंह को पहले भी एक अज्ञात फोन नंबर से धमकियां मिल चुकी थीं। हालांकि धमकी देने वाले की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस मामले में अमृतसर पुलिस तरन तारन पुलिस के संपर्क में है और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में खूनी हमला, 30 से ज्यादा ग्रामीणों की हत्या, कई अगवा






