Rahul Gandhi: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट को देश की जमीनी हकीकत से कटा हुआ बताते हुए इसे नीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति से खाली करार दिया है। दोनों नेताओं का कहना है कि बजट न तो आर्थिक चुनौतियों का समाधान देता है और न ही सामाजिक असमानताओं को संबोधित करता है।
खड़गे का तंज: रिफॉर्म के बिना रिफॉर्म एक्सप्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर कहा कि मोदी सरकार के पास अब कोई नया विचार नहीं बचा है। उन्होंने बजट को “रिफॉर्म एक्सप्रेस बिना रिफॉर्म के” बताते हुए कहा कि इसमें किसानों के लिए आय सुरक्षा, असमानता कम करने या एससी-एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अल्पसंख्यकों के लिए कोई ठोस पहल नहीं है। खड़गे ने आरोप लगाया कि मैन्युफैक्चरिंग 13 फीसदी पर अटकी है, ‘मेक इन इंडिया’ का कोई असर नहीं दिखता और संघवाद कमजोर हुआ है।
Rahul Gandhi: रोजगार, महंगाई और निवेश पर चुप्पी
खड़गे ने कहा कि बजट में युवाओं के रोजगार, महिलाओं की भागीदारी, महंगाई से राहत और गिरते रुपये पर कोई स्पष्ट योजना नहीं है। निर्यात में गिरावट, व्यापार घाटा और घटती घरेलू बचत जैसे मुद्दों पर भी सरकार ने आंखें मूंद ली हैं।
राहुल गांधी: असली संकटों से नजरें फेरने वाला बजट
राहुल गांधी ने कहा कि यह बजट बेरोजगारी, किसान संकट, गिरते निवेश और वैश्विक आर्थिक जोखिमों जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज करता है। उनके मुताबिक यह ऐसा बजट है जो “कोर्स
ये भी पढ़ें…Budget 2026 पर सियासी संग्राम: ममता बनर्जी बोलीं– दिशाहीन बजट, ‘अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी’







