ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » ‘सनातन’ का अर्थ बताते हुए कंगना रनौत ने जो कहा हो गया वायरल!

‘सनातन’ का अर्थ बताते हुए कंगना रनौत ने जो कहा हो गया वायरल!

कंगना रनौत

Rahul Gandhi: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने हाल ही में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। समिति के अनुसार, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा। अब केवल वही गैर-हिंदू मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे, जो प्रवेश से पहले सनातन धर्म में आस्था का औपचारिक शपथ पत्र जमा करते हैं, जिससे मंदिर में दर्शन की अनुमति मिलेगी। फैसले को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उदाहरण देते हुए अभिनेत्री सारा अली खान का नाम जोड़ा। उन्होंने कहा कि अगर सारा अली खान जैसी हस्ती भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और अगर एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा।

जन्म से ही इस परंपरा से जुड़े

अभिनेत्री अक्सर केदारनाथ के दर्शन के लिए जाती रहती हैं। साल 2018 में उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान इस स्थान से विशेष लगाव हो गया था। बुधवार को भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद परिसर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सारा को यह कहने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि वे भी सनातन धर्म में विश्वास रखती हैं और अगर बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन करना चाहती हैं, तो वे लिखित रूप में दें। यहां पर सभी लोग सनातनी हैं, क्योंकि जन्म से ही हम इस परंपरा से जुड़े हुए हैं। ‘सनातन’ का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत। कंगना ने आगे कहा कि सारे अन्य धर्म कुछ ही साल पुराने हैं, लेकिन सनातन ही सत्य है और अनादि-अनंत है, तो मुझे लगता है कि सारा को शपथ पत्र देने में कोई घबराहट नहीं होनी चाहिए। अभिनेत्री ने आगे लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संसद में व्यवहार अमर्यादित है। कंगना ने कहा कि वे तू-तड़ाक करके बोलते हैं। अगर कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो अनुचित शब्द इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत अनकम्फर्टेबल फील करवाते हैं।

Rahul Gandhi: सांसद अमरिंदर सिंह ने किया पलटवार

वहीं कंगना के बयान पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पलटवार करते हुए कहा कि कंगना रनौत सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करती हैं और मुद्दा बनाती हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कंगना रनौत का राहुल गांधी पर बार-बार टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फिल्म बनाने नहीं आते हैं और संसद कोई स्टूडियो नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद को लगता होगा कि संसद एक स्टूडियो है, लेकिन यहां फिल्म नहीं बन रही है। राजा वारिंग ने यह भी कहा कि कंगना रनौत बार-बार राहुल गांधी का नाम लेती हैं, जिससे वे सुर्खियों में बनी रहें, क्योंकि, उनकी पार्टी ने उन्हें भुला दिया है, उन्हें लगने लगा है कि भाजपा में उनका कोई वजूद नहीं बचा तो राहुल गांधी पर टिप्पणी कर वे सुर्खियों में आएं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर कंगना रनौत अपनी ‘दुकान’ चलाने की कोशिश कर रही हैं। क्योंकि, उनकी दुकान बॉलीवुड में बंद हो चुकी है। भाजपा में भी उन्हें कोई ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी दुकान राहुल गांधी को लेकर बयान देने से चलती है, तो वह ऐसा करती रहें। साथ ही उन्होंने उनके हालिया बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने कंगना रनौत के मानसिक संतुलन पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद इलाज नहीं करा सकती हैं, तो कांग्रेस उनकी मदद करने को तैयार है। बताते चलें कि अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा सांसद कंगना रनौत के राहुल गांधी पर दिए बयान पर आपत्ति जताई है।

ये भी पढ़े… योगी सरकार की पहल लाई रंग, ‘गेम चेंजर’ बनी फार्मर आईडी, रामपुर बना UP में नंबर-1

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल