ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘राहुल हटाओ, प्रियंका लाओ’- कांग्रेस में बगावत पर शहजाद पूनावाला का तीखा तंज

‘राहुल हटाओ, प्रियंका लाओ’- कांग्रेस में बगावत पर शहजाद पूनावाला का तीखा तंज

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेतृत्व पर करारा हमला बोला है।

Rahul Hatao Priyanka Lao: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेतृत्व पर करारा हमला बोला है। उन्होंने इसे कांग्रेस के अंदरूनी सत्ता संघर्ष का संकेत बताते हुए कहा कि पार्टी में अब खुलकर “राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ” की राजनीति चल रही है।

राहुल–प्रियंका कैंप की खींचतान उजागर

मीडिया से बातचीत में शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कैंप के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। प्रियंका कैंप ने राहुल गांधी को साइडलाइन कर प्रियंका को आगे लाने का दबाव बनाया, जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। यह फैसला बताता है कि कांग्रेस में राहुल गांधी के पक्ष में अब जनमत कमजोर हो चुका है।

Rahul Hatao Priyanka Lao: राहुल विदेश में छुट्टी पर, प्रियंका को जिम्मेदारी

पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी वियतनाम में छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि पार्टी की जिम्मेदारियां प्रियंका गांधी को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और इमरान मसूद भी सार्वजनिक रूप से राहुल को हटाकर प्रियंका को आगे लाने की बात कर चुके हैं।

कर्नाटक गैंगरेप पर कांग्रेस सरकार पर हमला

भाजपा नेता ने कर्नाटक में 13 वर्षीय बच्ची के गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच सत्ता की लड़ाई चल रही है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता नहीं है। हुबली गैंगरेप, इजरायली टूरिस्ट से रेप और बेलगावी की घटनाएं कांग्रेस सरकार की विफलता को दर्शाती हैं।

Rahul Hatao Priyanka Lao: ‘भारत की बदनामी कांग्रेस का एजेंडा’

कांग्रेस नेताओं द्वारा भारत की तुलना वेनेजुएला से किए जाने पर पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र काम देश की छवि खराब करना रह गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए।

 इंडी गठबंधन को बताया अराजक

टीएमसी छोड़कर मौसम नूर की कांग्रेस वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनावाला ने इंडी गठबंधन को भ्रम, बंटवारे और निजी महत्वाकांक्षाओं का गठजोड़ बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई विजन नहीं, बल्कि पूरी तरह अराजकता है

ये भी पढ़े… भागीरथपुरा में सियासी टकराव: भाजपा–कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर घमासान, सज्जन वर्मा पर चप्पल फेंकने का आरोप 

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल