ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बिना टिकट स्टेशन में एंट्री अब मुमकिन नहीं, सियालदह–हासनाबाद में रेलवे का सख्त अभियान

बिना टिकट स्टेशन में एंट्री अब मुमकिन नहीं, सियालदह–हासनाबाद में रेलवे का सख्त अभियान

पूर्व रेलवे ने सियालदह–हासनाबाद शाखा में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों को डिजिटल टिकट लेने और नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।
रेलवे का सख्त अभियान

Railway Ticket Checking: उत्तर 24 परगना, रेलवे में बिना टिकट यात्रा की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए पूर्व रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। सियालदह–हासनाबाद शाखा के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। खासकर काजीपाड़ा स्टेशन पर जो दृश्य कैमरे में कैद हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला था। जैसे ही चेकिंग शुरू हुई, स्टेशन का माहौल पूरी तरह बदल गया।

Railway Ticket Checking: रेलवे का सख्त अभियान
रेलवे का सख्त अभियान

टीटीई की मौजूदगी ने बदल दिया नज़ारा

रेलवे सूत्रों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा के बढ़ते आंकड़ों के कारण प्रशासन सक्रिय हुआ। विशेष टिकट परीक्षकों (टीटीई) की टीम काजीपाड़ा स्टेशन पर पहुंची। हमारी रिपोर्ट में सामने आया कि चेकिंग शुरू होने से पहले टिकट काउंटर लगभग खाली था, लेकिन टीटीई को आते ही यात्रियों की भीड़ अचानक काउंटर की ओर बढ़ गई। लाइन इतनी लंबी हो गई कि यह सड़क तक फैल गई।

Railway Ticket Checking: हैंड माइक से यात्रियों को चेतावनी

इस अभियान में केवल जुर्माना ही नहीं लगाया गया, बल्कि यात्रियों को जागरूक करने की भी कोशिश की गई। टिकट परीक्षक स्टेशन परिसर में हैंड माइक लेकर घूमते रहे और घोषणा करते रहे कि वैध टिकट के बिना प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करना दंडनीय अपराध है। साथ ही, स्टेशन में थूकने या गंदगी फैलाने पर भी भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।

रेलवे का सख्त अभियान
रेलवे का सख्त अभियान

रेलवे ने भीड़ से बचने के लिए यात्रियों को डिजिटल टिकट लेने की सलाह दी। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि घर बैठे लोकल, मासिक और रिजर्वेशन टिकट कैसे बुक किए जा सकते हैं।

यात्रियों की प्रतिक्रिया और नियमों की सख्ती

वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों ने रेलवे की कार्रवाई का स्वागत किया। उनका कहना था कि हासनाबाद शाखा में ऐसी चेकिंग नियमित रूप से होनी चाहिए। इस दौरान कुछ यात्री गलती से वेंडर कंपार्टमेंट में चढ़ गए, जिन पर भी जुर्माना लगाया गया। रेलवे ने साफ कर दिया कि वेंडर या लेडीज़ डिब्बे में नियम तोड़ने पर किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

रेलवे का सख्त अभियान
रेलवे का सख्त अभियान

अभियान जारी रहेगा

सियालदह–हासनाबाद शाखा के अलावा बनगांव, बीरा और बारासात स्टेशनों पर भी अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि जेब और सम्मान बचाने के लिए स्टेशन में प्रवेश से पहले टिकट अवश्य खरीदें।

Report By: Pijush

ये भी पढ़े… योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हाथ जोड़कर खड़ी रहेगी UP पुलिस, जानें क्या है वजह?

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल