Rajya Sabha elections: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि एनडीए की सभी पांच सीटों पर जीत तय है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आरजेडी के विधायक कहां हैं, यह सवाल खुद राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को ही जवाब देना चाहिए, जबकि एनडीए को अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है।
क्रॉस वोटिंग पर क्या बोले सरावगी
क्रॉस वोटिंग के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि कई विधायक ऐसे हैं जो अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराना चाहते हैं और एनडीए की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों के मन में क्या है, यह मतदान के समय ही पता चलेगा।
Rajya Sabha elections: एनडीए की बैठक में मॉक वोटिंग
राज्यसभा चुनाव से पहले रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधारी के आवास पर एनडीए विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मॉक वोटिंग के जरिए विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया समझाई गई।
नेताओं ने कहा- मतदान प्रक्रिया समझना जरूरी
बैठक को लेकर मंत्री संजय पासवान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सही तरीके से मतदान करना सीखना जरूरी है। वहीं जदयू विधायक विनय चौधारी ने कहा कि बैठक में विधायकों को मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा और एनडीए पांचों सीटें जीतने का दावा कर रहा है।
Rajya Sabha elections: 10 राज्यों की 37 सीटों पर आज मतदान
राज्यसभा के लिए आज 10 राज्यों की 37 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है।
ये भी पढ़े… जातिवाद की राजनीति से देश को खतरा, CM योगी बोले- ‘बाबर-औरंगजेब के खानदान का अता-पता नहीं’







