ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे, जनता के बीच पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे, जनता के बीच पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

Rekha Gupta

Rekha Gupta: दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 8 फरवरी को भाजपा के 48 विधायक विजयी हुए और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी। इस अवसर पर सरकार 8 फरवरी से 2 मार्च तक पूरे दिल्ली में जनसंपर्क और विकास कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगी।

8 फरवरी से विकास कार्यक्रमों की शुरुआत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 8 फरवरी से दिल्ली में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों, परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की शुरुआत होगी। पहले दिन रामलीला मैदान में 500 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके बाद 20 फरवरी तक प्रतिदिन सरकार की कई योजनाओं और परियोजनाओं को जनता के सामने रखा जाएगा।

Rekha Gupta: 21 फरवरी को जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 फरवरी को सरकार जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी, जिसमें पिछले एक साल की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 22 फरवरी से फिर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें मंत्री और विधायक सीधे लोगों से संवाद करेंगे और सरकार की योजनाओं के लाभ बताएंगे।

मटियाला विधानसभा में 400 करोड़ के विकास कार्य

इस अवसर पर विधायक संदीप सहरावत ने बताया कि मटियाला विधानसभा क्षेत्र में करीब 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों की आधारभूत सुविधाओं, चौपाल निर्माण, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों पर यह राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने खुद कार्यों की निगरानी की है ताकि विकास योजनाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरी हों।

ये भी पढ़ें…गरियाबंद में नक्सलियों को बड़ा झटका, हथियार डंप बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल