Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के आगामी बजट को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश होने वाला बजट देश को 2047 तक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने के विजन को मजबूती देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट का सकारात्मक प्रभाव दिल्ली सहित पूरे देश की विकास योजनाओं पर दिखाई देगा।
विकसित भारत और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र का बजट आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। उनके अनुसार, केंद्र सरकार लगातार दीर्घकालिक विकास, निवेश और जनकल्याण पर फोकस कर रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
Rekha Gupta: बुनियादी ढांचा और तकनीकी विकास प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे और तकनीकी प्रगति को प्राथमिकता दे रही है। दिल्ली मेट्रो के विस्तार, शहरी परिवहन और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में केंद्र की वित्तीय भागीदारी राजधानी के विकास को मजबूत कर रही है।
दिल्ली की परियोजनाओं को मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि यमुना सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सौर ऊर्जा योजनाओं में केंद्र का सहयोग मिल रहा है। पीएम सूर्य घर योजना जैसी पहल स्वच्छ ऊर्जा और बिजली बचत को बढ़ावा दे रही है। सीएम ने उम्मीद जताई कि आगामी बजट विकसित दिल्ली के लक्ष्य को भी नई रफ्तार देगा।
ये भी पढ़ें…सोनभद्र कफ सिरप तस्करी मामला, 5.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क







