Republic Day India: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा देशदेशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है जिसका भव्य आयोजन और परेड दिल्ली के कर्तव्य भवन में होने वाली है। इस बार का गणतंत्र दिवस ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आयोजित किया गया है। साथ ही आज होने वाली झाकियों में भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलने वाली है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026
प्रधानमंत्री का संदेश: विकसित भारत का संकल्प
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है के, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है। गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”
गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥ pic.twitter.com/i0XjjgL38x
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026
Republic Day India: राष्ट्रनिर्माण में एकजुटता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण हमारे लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाता है। आइए, अपने अमर सेनानियों को स्मरण करने के साथ, संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर एक ‘सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों। जय हिंद!”
मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,
हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा हैं।
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मैं विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते… pic.twitter.com/VFi0yycqQi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2026
रक्षा मंत्री ने संविधान और वीरों को किया नमन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा,”गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! आज, हम उस संविधान में अपने विश्वास को फिर से पक्का करते हैं जो हमारे लोकतंत्र, एकता और राष्ट्रीय चरित्र को परिभाषित करता है। हम उन दूरदर्शी लोगों का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे गणतंत्र को आकार दिया और उन बहादुर बेटों और बेटियों को सलाम करते हैं जो साहस और बलिदान के साथ इसकी रक्षा करते हैं। आइए, एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ें। जय हिन्द!”
Happy Republic Day!
Today, we reaffirm our faith in the Constitution that defines our democracy, unity and national character. We honour the visionaries who shaped our Republic and salute the brave sons and daughters who protect it with courage and sacrifice. Let us move…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 26, 2026
Republic Day India: दिल्ली समेत पूरे देश में कड़े सुरक्षा इंतजाम
बता दें, आज कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश का तिरंगा फहराने वाली है। इस आयोजन के पहले प्रधामंत्री वार मेमोरियल में शहीदो को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं दिल्ली, कश्मीर, कन्याकुमारी और गुजरात समेत देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों तकसुरक्षाका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, केवल देश की राजधानी दिल्ली में ही 1 हजार से भी अधिक जवानों को तैनात किया गया है और 3 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है।







