Haryana News: Rewari Security,सोमवार की शाम को हुए दिल्ली में धमाके के बाद सभी राज्यों की पुलिस एक्शन में गई है। हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस द्वारा सभी वाहनों की जांच की जा रही है साथ ही शहर में हो रही हर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनी हुई है। पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है।

Rewari Security: लाल किला ब्लास्ट के बाद पुलिस एक्शन में
Haryana News: रेवाड़ी दिल्ली से काफी नजदीक है। बता दें, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे से इसकी दूरी सिर्फ 70 किलोमीटर होने के कारण बड़ी संख्या में गुरुग्राम, हरियाणा अथवा दूसरे कई राज्यों की गाड़िया यहां से निकलती हैं। इसीलिए हर वाहन की चेकिंग होना जरूरी है। धमाके के बाद रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कई शहरो के प्रमुख चौराहों जैसे झज्जर चौक, नाई वाली चौक, अंबेडकर चौक और बस स्टैंड के साथ दूसरे कई जगहों पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
500 से अधिक नाकों पर जांच अभियान जारी
Haryana News: जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी में 500 से अधिक पुलिस नाकों पर जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पुलिस शहर में आने जाने वाले हर वाहनों की जांच करने में लगी हुई है। एसपी आईपीएस हेमेंद्र मीणा ने जानकारी दी है कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। सभी नाके पर वाहनों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि हर प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
Read More: Delhi Blast: ‘D-गैंग…’ इन 5 मुस्लिम डॉक्टरों के दिमाग ने राजधानी को हिलाकर रख दिया!







