ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी क्यों टली? पिता तूफानी सरोज ने खोल दिया राज, जानें सब वजहें

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी क्यों टली? पिता तूफानी सरोज ने खोल दिया राज, जानें सब वजहें

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी अभी तक टल गई है। पिता तूफानी सरोज ने शादी में देरी की वजहों और आगामी तैयारी के बारे में खुलासा किया। जल्द ही दोनों परिवार अंतिम निर्णय लेंगे।
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज शादी टली

Rinku Singh Marriage: क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी हाल के महीनों में खूब चर्चा में रहे हैं। लेकिन चर्चा में रहने का कारण खेल नहीं बल्कि उनकी शादी है। हाल ही में कुलदीप यादव ने शादी की है, और अब रिंकू सिंह की शादी भी चर्चा का हिस्सा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, रिंकू की शादी होना लगभग तय है। निजी जीवन में हाल की हलचल के कारण यह शादी फिलहाल टली हुई है।

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज शादी टली
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज शादी टली

रिंकू-प्रिया शादी जल्द तय होगी

वैसे कुलदीप और रिंकू सिंह की सगाई एक ही साल और एक ही महीने में हुई थी। कुलदीप तो शादी के बंधन में बंध चुके हैं, लेकिन रिंकू सिंह की शादी के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं है। इस बारे में प्रिया के पिता और सपा के विधायक तूफानी सरोज ने जानकारी दी।

तूफानी सरोज कहते हैं, “इस साल रिंकू और प्रिया की शादी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही मेरा परिवार और रिंकू का परिवार साथ बैठकर अंतिम फैसला लेगा। मंगनी के बाद अगला कदम शादी का ही होना चाहिए, और इसकी तैयारियां भी जल्द शुरू होंगी।”

Rinku Singh Marriage: रिंकू सिंह-प्रिया सरोज शादी टली
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज शादी टली

Rinku Singh Marriage: पिता की मृत्यु के कारण टली शादी

आगे तूफानी सरोज ने कहा, “अभी तक शादी न होने का कारण रिंकू सिंह के पिता का हाल ही में देहांत होना था। ऐसी दुखद परिस्थितियों में शादी करना ठीक नहीं होता। लेकिन अब स्थितियां सामान्य हैं और दोनों परिवार इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

तूफानी सरोज ने यह भी कहा, “यह शादी जल्द होगी क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव है और उसकी तैयारियां पहले से चल रही हैं। दूसरी तरफ, मेरे होने वाले दामाद रिंकू सिंह का क्रिकेट शेड्यूल भी काफी व्यस्त रहता है।”

Written by- Adarsh kathane

ये भी पढ़ें…इजरायली PM नेतन्याहू का तीखा हमला: ‘होर्मुज स्ट्रेट के जरिए दुनिया को धमका रहा ईरान, अमेरिका-इजरायल मिलकर देंगे जवाब’

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल