RAHUL GANDHI NEWS: बिहार में महागठबंधन की करारी हार के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बिहार की जनता का आभार जताया और एनडीए पर धांधली कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया।
बिहार के नतीजे चौंकाने वाले: राहुल गांधी
RAHUL GANDHI NEWS: राहुल गांधी ने कहा कि वह उन करोड़ों मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने महागठबंधन पर भरोसा दिखाया। उन्होंने लिखा कि “बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत नहीं सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।” राहुल ने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताते हुए कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन इस नतीजे की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति को और मजबूत बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा ऑपरेशन: खैबर पख्तूनख्वा में 3 छापों में 26 आतंकी ढेर






