ख़बर का असर

Home » Breaking News » डायरेक्टर के घर पर फायरिंग, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 4 युवकों को दबोचा

डायरेक्टर के घर पर फायरिंग, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 4 युवकों को दबोचा

Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध से अब भी गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया।

 वर्ली स्थित घर के बाहर हुई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, रोहित शेट्टी के वर्ली स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के तुरंत बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।

Rohit Shetty Firing Case: पुणे कनेक्शन आया सामने

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर पुलिस पुणे तक पहुंची। क्राइम ब्रांच ने पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें से चार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। पांचवें व्यक्ति से अभी पूछताछ जारी है, जिसे पुलिस संभावित साजिशकर्ता मान रही है।

 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है- आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), निवासी कर्वेनगर, पुणे ,सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), पुणे, समर्थ शिवशरण पोमाजी (18), पुणे, स्वप्नील बंडू सकट (23), निवासी धायरी, पुणे पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी एक-दूसरे के परिचित हैं।

Rohit Shetty Firing Case: पुरानी रंजिश या सोशल मीडिया विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात किसी पुरानी रंजिश या सोशल मीडिया विवाद से जुड़ी हो सकती है। पुलिस को यह भी पता चला है कि फायरिंग से पहले कुछ आरोपियों ने रोहित शेट्टी के घर और आसपास की रेकी की थी। फिलहाल इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

रोहित शेट्टी ने जताया भरोसा

घटना के बाद रोहित शेट्टी ने कहा था कि वे और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड से सख्त कार्रवाई की मांग

फायरिंग की इस घटना के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए रोहित शेट्टी के प्रति समर्थन जताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की साजिश साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़े… T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा मुकाबला, इंडिया A बनाम USA आज नवी मुंबई में

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल