ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिया बड़ा बयान, सपा नेता आशुतोष वर्मा के आरोपों से मची खलबली ! जानें क्या कहा…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिया बड़ा बयान, सपा नेता आशुतोष वर्मा के आरोपों से मची खलबली ! जानें क्या कहा…

Rss Controversy: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया, जिस पर देश गर्व कर सके। मीडिया बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस एक समूह के तौर पर काम करता है और भारतीय जनता पार्टी इसके माध्यम से अपनी राजनीतिक व्यवस्था चलाती है। उन्होंने कहा कि “जब श्रेय लेना होता है तो भाजपा सामने आती है और जब विवादित काम करना होता है तो आरएसएस के जरिए किया जाता है।”

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर वर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन में कांग्रेस के कुछ नेता विचारधारा से ज्यादा व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देते हैं और समय-समय पर गठबंधन को नुकसान पहुंचाते हैं।

Rss Controversy: LPG सप्लाई पर सरकार से सवाल

एलपीजी आपूर्ति को लेकर सपा नेता ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ जहाजों के भारत पहुंचने पर सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, लेकिन इन जहाजों में मौजूद गैस देश की जरूरतों के मुकाबले बहुत कम है।

एक दिन की जरूरत के बराबर गैस?

वर्मा के अनुसार, दोनों जहाजों में लाई गई एलपीजी देश के लिए केवल एक दिन की जरूरत पूरी कर सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में अभी 22 से 25 जहाज फंसे हुए हैं, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है।

Rss Controversy: नंदा देवी जहाज आज पहुंचेगा

गौरतलब है कि ‘नंदा देवी’ जहाज कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है, जबकि इससे पहले ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा बंदरगाह पर एलपीजी लेकर पहुंच चुका है। इन जहाजों के सुरक्षित आगमन से ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी आशंकाओं के बीच कुछ राहत की उम्मीद जरूर जताई जा रही है।

बयान से गरमाई सियासत

सपा नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक तरफ RSS और भाजपा पर सीधे आरोप लगाए गए हैं, तो दूसरी ओर एलपीजी आपूर्ति को लेकर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं।

ये भी पढ़े… राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़ा बदलाव! मप्र में 3 प्रांत समाप्त, 6 नए जिला-क्या है पूरा प्लान? पढ़े पूरी खबर …

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल